Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»वर्षों के इंतजार उपरांत राजगढ़ में पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू
    सिरमौर

    वर्षों के इंतजार उपरांत राजगढ़ में पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू

    By Himachal VartaJuly 12, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 12   जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- आखिरकार वर्षोे के लंबे इंतजार उपरांत राजगढ़ में पार्किंग निर्माण का कार्य नगर पंचायत द्वारा आरंभ करवा दिया गया है । हांलाकि प्रथम चरण में अभी केवल पहाड़ी को खोदकर प्लाॅट बनाया जा रहा है जिसके कार्य का टैंडर तीन वर्ष पहले साढ़े छः लाख में हो चुका था । पार्किंग का नक्शा व अनुमानित लागत लोक निर्माण विभाग द्वारा अभी  तैयार की जा रही है । बता दें कि पच्छाद के उप चुनाव के देखते हुए पूर्व विधायक एवं वर्तमान में सांसद सुरेश कश्यप ने आनन फानन में 27 फरवरी, 2019 को पर्किंग का शिलान्यास किया  गया था ।
    चुनावी वर्ष है पच्छाद में फिर सेः कमल के फूल की विजय पताका फहराने के लिए सरकार कोई ऐसा मुददा कांग्रेस के हाथ में नहीं देना चाहती जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में नुकसान हो । बता दें वर्ष 2018 के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा राजगढ़ प्रवास के दौरान पार्किंग , मिनी सचिवालय, एचआरटीसी का डिपो सहित अनेक घोषणाएं की गई थी । जिसमें से परिवहन निगम के सब डिपो के नाम पर सिर्फ एचआरटीसी द्वारा एक बोर्ड टांगा गया है परंतु कोई सुविधाएं नहीं बढ़ी ं है । मिनी सचिवालय के नाम पर अभी तक एक ईंट भी नहीं लग पाई । उमीद है विस चुनाव से पहले इसका भी शिलान्यास हो जाए । जबकि पार्किंग का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया है ।
    गौर रहे कि राजगढ़ में पार्किंग की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है । राजगढ़ उप मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से लोग विभिन्न कार्यालयों के काम से आते हैं और उन्हें अपनी गाडियां शहर से दो किलोमीटर दूर कहीं सड़क के किनारे खड़ी करनी पड़ती है । यही नहीं शहर में आॅटो की भी कोई व्यवस्था नहीं है ताकि लोग आॅटो का इस्तेमाल  करके शहर का कार्य करवा सके । शहर के सड़कों के किनारे स्थानीय लोगों द्वारा स्थाई पार्किंग बना दी गई है ।   एसडीएम कार्यालय राजगढ़ के अनुसार उप मंडल में 13348 विभिन्न श्रेणियों के वाहन पंजीकृत है जिनमें सर्वाधिक हल्के वाहनों की संख्या 5559 है । नगर पंचायत को अस्तित्व में आए करीब तीस वर्ष हो चुके है परंतु नगर पंचायत आज तक शहर की सफाई और पार्किेग की व्यवस्था नहीं कर पाई है ।
    नगर पंचायत के सचिव अजय गर्ग ने बताया कि अढाई बीघा भूमि पर बहुमंजिला पार्किंग निर्मित की जाएगी । इस भूमि पर वन निगम द्वारा 104 पेडों का कटान कर दिया गया है । इस बहुमंजिला पार्किंग में 10 से 15 दुकानों का प्रावधान किया जाएगा । इसके अलावा करीब 150 हल्के वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था की जाएगी । जिसका नक्शा व प्राक्कलन  लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किया जा रहा है । बताया कि बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण के लिए नगर पंचायत के पास एक करोड़ दस लाख की राशि मौजूद है ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.