Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»सोलन शहर में छाया पानी का संकट, टैंकर मंगवाकर लोग घरों में कर रहे पानी स्टोर
    सोलन

    सोलन शहर में छाया पानी का संकट, टैंकर मंगवाकर लोग घरों में कर रहे पानी स्टोर

    By Himachal VartaJuly 13, 2022
    Facebook WhatsApp
    सोलन  13 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन शहर में पेयजल का संकट पैदा हो गया है। पानी की कमी के कारण शहर के अधिकतर एरिया में सप्लाई नहीं हो पाई है। आज सिर्फ ओल्ड ऑफिसर कॉलोनी और चंबाघाट के कुछ क्षेत्रों में ही कुछ पानी दिया गया है। इन क्षेत्रों में भी छठे दिन पानी मिला है। शहर में रोजाना करीब 18 लाख गैलन पानी की डिमांड रहती है।
    नगर निगम के मुताबिक पिछले 25 घंटे में पेयजल योजनाओं से शहर के मुख्य स्टोरेज टैंकों तक सिर्फ 12 लाख गैलन पानी ही आया है। जो डिस्ट्रीब्यूशन के बाद अब स्टोरेज टैंकों में सिर्फ 4 लाख गैलन ही रह गया है। इस लिए आज शहर में पानी की सप्लाई नहीं की गई। इससे शहर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, आर्मी एरिया, पुलिस लाइन, कथेड़ बाइपास एरिया में चौथे दिन भी पानी नहीं आया। शहर को गिरि नदी और अश्वनी खड्ड पेयजल योजनाओं से पानी की आपूर्ति होती है। बारिश होने के कारण इन योजनाओं में सिल्ट आ गई है। इस कारण पर्याप्त मात्रा में पानी लिफ्टिंग नहीं हो पा रही है। शहर तक पानी पहुंचाने का जिम्मा जल शक्ति विभाग का है। जबकि पानी का वितरण नगर निगम करता है। सोलन में पानी डिस्ट्रीब्यूशन के लिए शेड्यूल बनाया गया है।
    जिसके तहत तीसरे दिन पानी देने की व्यवस्था की है, लेकिन इन दिनों चौथे दिन भी पानी नहीं मिल रहा है। इससे शोड्यूल बिगड़ गया है। कुछ स्थानों पर पानी की इतनी कमी हो गई है कि लोगों को टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है। नगर निगम के डिप्टी मेयर राजीव कुमार कौड़ा ने कहा कि पेयजल योजनाओं में सिल्ट आने के कारण पानी की कमी हो गई है। पिछले 24 घंटे में काफी कम पानी पहुंचा है। इस कारण आज अधिकतर एरिया में पानी की सप्लाई नहीं की गई है। जल्द स्थिति सुधरने की उम्मीद है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.