Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में तेजी से बढ़ रहे कोविड के मामले, 112 हुई मरीजों की
    सिरमौर

    सिरमौर में तेजी से बढ़ रहे कोविड के मामले, 112 हुई मरीजों की

    By Himachal VartaJuly 14, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन, 14 जुलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर में वैश्विक महामारी कोविड-19 का संक्रमण एक बार पुनः बढ़ने लगा है जिसके दृष्टिगत उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने सभी जिलावासियों से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
    उन्होंने कहा कि गत दिनों कोविड के मामलों में गिरावट के बाद से लोगों ने मास्क का प्रयोग कम कर दिया था और अन्य जिलों व राज्यों में आना जाना शुरू किया जिससे अब फिर से कोविड के मामलों में बढोतारी दर्ज हुई है जोकि चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि आज जिला में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 112 पहुंच चुकी है और इस संख्या में प्रतिदिन बढोतरी हो रही है।
    उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के दृष्टिगत मास्क का उपयोग, हाथों की स्वच्छता तथा 2 गज की दूरी जैसे नियमों का पालन करें। उन्होंने जिला के लोगों से अपील की है कि वह अनावश्यक रुप से ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें तथा सार्वजनिक स्थलों पर, सरकारी कार्यालयों में व सार्वजनिक वाहनों में सफर के दौरान मास्क तथा सैनिटाइजर का उपयोग करें और एक दूसरे से उचित दूरी बनाकर रखें। किसी भी प्रकार के जुखाम, खांसी, बुखार, बदन दर्द तथा सांस से संबंधित समस्या को हल्के में न लें तथा अपनी कोरोना जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों व पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
    उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 महामारी का खतरा अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए सावधानी बरतें। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के मरीजों के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में 40 बेड और डाॅ यशवंत सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में 30 बेड की व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त, सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आइसोलेशन वार्ड तैयार किए गए हैं जहां से कोविड-19 के मरीजों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब या डाॅ यशवंत सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन शिफ्ट किया जाएगा।
    उन्होंने जिला के सभी 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र लोगों से कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाने की भी अपील की। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 15 जुलाई 2022 से बूस्टर डोज मुफ्त में लगाई जा रही है जिसका जिला वासियों को भरपूर फायदा उठाना चाहिए और कोविड संक्रमण से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.