नाहन 15 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश परिवहन सेवा निवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक शुक्रवार को नाहन में आयोजित हुई। बैठक में हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन द्वारा निगम के पेंशनरों के बकाया भत्तों की राशि के लिए अधिसूचना जारी करने और इसके लिए बजट का प्रावधान करने के लिए खुशी जताई गई। इसके बाद कल्याण मंच का कार्यकाल पूरा होने पर नई कार्यकारिणी बनाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में राजेंद्र कुमार को हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नाहन इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसके अलावा मोहन सिंह को उप वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हर शरण शर्मा को महासचिव, सतीश गर्ग को कैशियर, चमन सिंह को लेखापाल, अमन कुमार को सहायक लेखापाल, अमरेश कुमार को प्रचार सचिव, करनैल सिंह व शेर सिंह को वरिष्ठ सदस्य, शशि शर्मा को प्रचार सदस्य, विमला देवी को वरिष्ठ सदस्य प्रचार, वीनू धवन को सदस्य प्रचार सचिव के अलावा मुनव्वर खान को प्रचार संगठन सचिव नियुक्त किया गया।
इस मौके पर दिलबाग सिंह, करनैल सिंह, मोहनलाल, गोरखु राम, गीता राम, मोहम्मद इस्लाम, फतेह सिंह, केसर सिंह, शशि शर्मा व सीताराम आदि मौजूद रहे।
