Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कालाअंब में खुली उप तहसील , भाजपाइयों ने मनाया जश्न।
    सिरमौर

    कालाअंब में खुली उप तहसील , भाजपाइयों ने मनाया जश्न।

    By Himachal VartaJuly 15, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन(हिमाचल वार्ता न्यूज) :- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जिला सिरमौर के नाहन निर्वाचन क्षेत्र के औद्योगिक नगर कालाआम में उप तहसील देने पर स्थानीय लोगों ने हिमाचल प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर स्थानीय ग्राम वासियों ने कालाअंब में ना केवल खुशियां मनाई , बल्कि खूब मिठाइयां भी बांटी।

    इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान , पूर्व बीडीसी अध्यक्ष यशपाल शर्मा ,  कालाअंब  पंचायत के उप प्रधान मोहम्मद इस्लाम , पूर्व प्रधान राजेश चौहान , युवा मोर्चा के राजीव चौधरी , किसान मोर्चा के श्यामलाल , उद्योग प्रकोष्ठ के नितिन गोयल , भाजपा के सचिन गोयल , रामकुमार , लियाकत अली , पूर्व उप प्रधान रिंकू , यशपाल शर्मा , जयपाल शर्मा , मोहम्मद यामीन और चमन लाल आदि ने बताया कि  कालाअंब  में उप तहसील की लंबे अरसे से मांग चल रही थी। 
    उन्होंने इसके लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और स्थानीय विधायक डॉ. राजीव बिंदल का आभार व्यक्त किया है। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पिछले 4 वर्षों में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास किया है। 
    उन्होंने कहा कि यदि नाहन निर्वाचन क्षेत्र की बात करते हैं तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और स्थानीय विधायक डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में निर्वाचन क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास हुआ है। 
    उन्होंने कहा कि पिछले 70 वर्षों से निर्वाचन क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ा हुआ था , लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही नाहन निर्वाचन क्षेत्र के विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि यदि पिछले 4 वर्षों की बात करते हैं तो नहान निर्वाचन क्षेत्र में करीब 30 से अधिक पुलों का निर्माण हुआ है। 
    वहीं दर्जनों सड़कें और कई अन्य विकासात्मक कार्य निर्वाचन क्षेत्र में हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर उन्हें जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाएंगे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.