नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- जिले में जरूरतमन्द लोगो की मदद के लिए दशमेश सेवा सोसाइटी ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए है। दशमेश सेवा सोसायटी द्वारा स्थापित किया गए दशमेश रोटी बैंक ने नाहन आज में जरूरमन्द व गम्भीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को राशन किट उपलब्ध करवाई है।
सोसायटी के सचिव अरविंदर सिंह ने बताया कि आज करीब 3 दर्जन परिवारों को राशन कीटें जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करवाई हैं। जिनमें आटा, चावल, दालें, चिन्नी, नमक, रिफाइंड, तेल आदि अन्य आवश्यकता का सामान उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि दशमेश रोटी बैंक का प्रयास है कि वह प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को हर संभव मद्द करें मुख्य रूप से सोसाइटी की कोशिश है कि विधवा, अपँग व गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगो तक मदद पहुंचाई जा सके। दशमेश रोटी बैंक पिछले करीब 5 सालों से निरंतर समाज सेवा में काम कर रही है और सेवा का यह कार्य लगातार जारी रहेंगा।