Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»स्विमिंग पूल बनी ऊर्जा मंत्री के गृह क्षेत्र की सड़कें , जल भराव से आम जनता परेशान
    सिरमौर

    स्विमिंग पूल बनी ऊर्जा मंत्री के गृह क्षेत्र की सड़कें , जल भराव से आम जनता परेशान

    By Himachal VartaJuly 15, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 15जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- भले ही सरकार द्वारा नगर परिषद पावंटा को करोड़ों का बजट दिया हो लेकिन शहर का आलम यह है कि हल्की बारिश में ही नगर की सड़कें तालाब बन जाती है। ऐसा ही नजारा  तब दिखा जब पूरा पांवटा शहर पानी-पानी नजर आया।

     या यूँ कहे कि पांवटा की सड़कों पर इंसान तैरना सिख सकता है। मौसम विभाग की ओर से जहाँ आगामी 15 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो वहीं पावंटा शहर की नालियों का गंदा पानी मुख्य बाजार की सड़कों पर दिखाई दिया, जिसमें व्यापरियों  सहित आम लोगों में नगर परिषद के लिए रोष  दिखाई दिया। 
    एक और पावंटा शहर की सुंदरता को चार चाँद लगाने के लिए नगर परिषद खूब मेहनत कर रही है, दूसरी और सड़के और गलियों में खचा खच पानी भरा हुआ है। मुख्य बाजार की सड़कों पर नालियों का गंदा पानी बह रहा है,जो कई बीमारियों को न्यौता दे रहा है। 
    हालांकि पांवटा शहर को पानी से बचाने के लिए नगर परिषद का दावा बुधवार को फेल हो गया। या यूं कहे कि नगर परिषद की नालियों की सफाई अब सिर्फ अखबार और वेब पोर्टल में चमकाने के लिए की जा रही है। 
    शहर के नालों की सफाई पर लाखों रुपए खर्च हो चुके हैं, लेकिन मानसून की बारिश में सफाई के इंतजाम की पोल खुल गई। सड़कें डूब गई और कई घरों में पानी चला गया। गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य रास्तों में पानी भर गया। 
    वाहन चालकों को परेशानी हुई, आवाजाही करने वाले लोग छी छी कर भी पैदल चलने पर विवश थे। शहर में तेज बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए। गंदगी से चोक नालियों के चलते मुख्य मार्गो से लेकर गली-मोहल्लों में जलभराव हो गया। 
    सबसे बुरा हाल शहर के पुराने इलाकों में रहा, इनमें सड़कों पर एक फीट पानी भरा रहा। ऐतिहासिक गुरुद्वारा के समीप वीआईपी सड़क , अग्रसेन चौक पर नेशनल हाईवे बद्रीपुर चौक से लेकर तारूवाला तक बस स्टैंड सहित मुख्य बाजार के साथ लगते कई वार्डो में गलियों का बुरा हाल रहा। 
    पांवटा साहिब से वार्ड 8 , 9 , 10 से लोगों का कहना है की गलियों और घरों में तक पानी घुस रहा है। ऐसे में क्या किया जाए, बारिश से सड़कों पर पानी इकट्ठा हो गया है। पैदल चल रहे राहगीरों को सड़कों पर चलना आफत सा बन गया है, गलियाँ मानों स्विमिंग पुल बन गए हो। 
    कुछ लोगों का यह भी कहना है कि नगर परिषद में भ्रष्टाचार व्याप्त है, ड्रेनेज सिस्टम की कोई व्यवस्था नही है। नालियों में दुकानदारों के द्वारा सुबह सफाई करते वक्त कूड़ा डाला जाता है। 
    नालियों को ऊपर से बंद किया गया है, पता नही लगता है की कहाँ नालियां हैँ, जिसकी वजह से सफाई करने में भी समस्या आ रही है। अब देखना यह होगा क्या नगर परिषद, गलियों में जलभराव की समस्या सुलझाएगा या फिर सड़के यूं ही स्विमिंग पुल बनकर लोगों का स्वागत करेगी।  

    नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने मोके पर निरिक्षण कर अधिकारीयों को निर्देश दिए पानी की निकासी की उचित व्यवस्था का प्रबंध किया जाये।
    जय

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.