Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर की 9 पंचायतों में 10 अगस्त को होंगे बाय इलेक्शन
    सिरमौर

    सिरमौर की 9 पंचायतों में 10 अगस्त को होंगे बाय इलेक्शन

    By Himachal VartaJuly 16, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-स्टेट इलेक्शन कमीशन के द्वारा पंचायती राज बाय इलेक्शन के चुनाव की तिथि घोषित कर दी है। जिला सिरमौर की 9 पंचायतों में रिक्त हुए प्रधान, उप प्रधान सहित वार्ड मेंबरों के पद चुनाव के माध्यम से भरे जाने हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार विकासखंड पांवटा साहिब की बद्रीपुर पंचायत में खाली हुए (अ.पि.व) प्रधान पद तथा मुगला वाला करतारपुर पंचायत के अनारक्षित उप प्रधान पद हेतु चुनाव करवाए जाएंगे।

    वही, राजगढ़ विकासखंड की थैना बसोतरी पंचायत में प्रधान पद (अनुसूचित जाति) के लिए चुनाव होंगे।
    इसी प्रकार विकासखंड तिलोर धार की गुद्धि मानपुर पंचायत में खाली हुए वार्ड नंबर 4 के लिए उपचुनाव होगा। यह पद महिला आरक्षित है। तिलोर धार विकासखंड की पोका तथा माशू पंचायत के क्रमश वार्ड नंबर 6 तथा वार्ड नंबर 3 के लिए वार्ड मेंबर चुने जाने हैं।

    इनमें पोका पंचायत का वार्ड 6 महिला आरक्षित है तथा माशू पंचायत का वार्ड नंबर 3 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। संगड़ाह उपमंडल की टिकरी डसाकना पंचायत के अनारक्षित वार्ड 5 के लिए मेंबर हेतु उपचुनाव होगा। विकासखंड नाहन की क्यारी पंचायत में वार्ड नंबर 3 के लिए महिला आरक्षित वार्ड मेंबर हेतु बाय इलेक्शन करवाया जाएगा।

    शिलाई विकासखंड की बांदली पंचायत के अनुसूचित जाति अनारक्षित वार्ड नंबर 6 के वार्ड मेंबर के खाली हुए पद हेतु चुनाव संपन्न होंगे। जारी अधिसूचना के अनुसार नॉमिनेशन हेतु 25, 26 और 27 जुलाई सुबह 11:00 बजे से 3:00 बजे तक का समय रखा गया है। 28 जुलाई को दाखिल नामांकन पत्रों की जांच होगी। जारी अधिसूचना के अनुसार 30 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से 3:00 बजे तक नामांकन वापस लेने का समय रखा गया है।

    जो प्रत्याशी भारी इलेक्शन हेतु मैदान में फाइनल किए जाएंगे उसी दिन उनको उनका चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिया जाएगा। 10 अगस्त को सुबह 8:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक पोलिंग का समय रखा गया है। चुनाव संपन्न होते ही 10 अगस्त को ही चुनाव के परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।

    खबर की पुष्टि जिला पंचायत अधिकारी सिरमौर अंचित डोगरा के द्वारा की गई है। बता दें कि जिला सिरमौर में सात विकासखंड के अंतर्गत कुल 259 ग्राम पंचायतें हैं। जिनमें सबसे अधिक 55 पंचायतें पांवटा साहिब उपमंडल के तहत आती हैं। दूसरे नंबर पर संगड़ाह विकासखंड है जिसमें 44 पंचायतें हैं।

    राजगढ़ मंडल के अंतर्गत 33, पच्छाद में 34, शिलाई उपमंडल के तहत 35 तथा नाहन विकासखंड के अंतर्गत 35 पंचायतें आती हैं। 10 अगस्त को संपन्न होने वाले पंचायती राज उपचुनाव के लिए स्टेट इलेक्शन कमिश्नर अनिल खाची के द्वारा अधिसूचना जारी की गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.