Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»ऊर्जा मंत्री का नाहन शहर लगातार बिजली कट से परेशान
    सिरमौर

    ऊर्जा मंत्री का नाहन शहर लगातार बिजली कट से परेशान

    By Himachal VartaJuly 17, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज):-   ऊर्जा मंत्री का गृह जिला सिरमौर है, बावजूद इसके उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली दे पाने में बिजली बोर्ड फेल हो गया है। बीते करीब 2 सप्ताह से लगातार बिजली के कटों का सिलसिला जारी है। बिजली कट उस समय हद को पार कर गया जब आज रविवार को छुट्टी का दिन है और नाहन के दिल्ली गेट एरिया से लेकर आधा शहर करीब ढाई घंटे से अधिक समय तक बगैर बिजली परेशान रहा।हैरानी तो इस बात की है कि बिजली बोर्ड के अधिकारी विशाल राणा ने कहा कि कट नहीं बल्कि लाइन में फाल्ट पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि फाल्ट ढूंढने में समय लगता है।

    अधिकारी का यह भी कहना है कि ऐसे फाल्ट तो बरसात के मौसम में पड़ते रहते हैं। सवाल तो यह उठता है कि जब बिजली बोर्ड के द्वारा लाइन को चाक-चौबंद दुरुस्त आदि करने के लिए पूरा-पूरा दिन का शटडाउन लिया जाता है फिर भी लाइन में फाल्ट कैसे। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि या तो सिर्फ कागजों में ही शटडाउन लेकर लाइन मेंटेनेंस का दिखावा किया जाता है या फिर बिजली बोर्ड के पास काबिल इंजीनियर की कमी पड़ गई है।

    बार-बार बिजली की लाइन में फॉल्ट आने से कई लोगों के बिजली के उपकरण तक खराब हो चुके हैं। गर्मी और उमस के बीच उपभोक्ताओं से बिजली को लेकर किए जा रहे खिलवाड़ पर अब सरकार पर भी सवाल उठने लगे पड़े हैं। लोगों का यहां तक कहना है कि 125 यूनिट मुफ्त में बिजली दिए जाने के पीछे यही बड़ा कारण हो सकता है। अधिकतर उपभोक्ताओं का यह कहना है कि जब से सरकार ने 125 यूनिट बिजली फ्री की है तभी से फाल्ट और कट लगातार लगते जा रहे हैं।

    वहीं यदि कर्मचारियों की बात करें तो भारी बारिश के बीच भी रानीताल के पास आए फाल्ट को ठीक करने में कर्मचारी डटे हुए थे। सवाल कर्मचारियों के ऊपर नहीं उठाया जा सकता। सवाल तकनीकी तौर पर पूरी बिजली डिस्ट्रीब्यूशन लाइन का आधुनिक करण किया जाना अब जरूरी हो गया है।

    बिजली बोर्ड के कर्मचारी अपनी जान को जोखिम में डालकर पुरानी लाइनों पर भारी बारिश के बीच में भी काम पर डटे रहते हैं। बावजूद इसके बिजली की लाइनों में फाल्ट पड़ना बदस्तूर जारी है

    राणा ने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलती रहे इसके लिए हम लगातार प्रयासरत रहते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.