Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आंज भोज के पूर्व भाजपा महासचिव मनीष तोमर ने ठोकी चुनावी ताल
    सिरमौर

    आंज भोज के पूर्व भाजपा महासचिव मनीष तोमर ने ठोकी चुनावी ताल

    By Himachal VartaJuly 17, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज)  ( एसपी जैरथ)जैसे – जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे ही अब पावंटा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी ताल ठोकने की होड़ शुरू हो गई है। ताजा मामला भाजपा मंडल के पूर्व महामंत्री एवं प्रधान संघ के अध्यक्ष मनीष तोमर ने अपने सैकड़ों  समर्थकों के साथ पावंटा में एक निजी होटल में हुई प्रेस वार्ता के माध्यम से अपनी चुनावी ताल ठोक दी।

    मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार उनको ही भाजपा टिकट देगी क्योंकि उन्होंने निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा की है । उनसे यह पूछने पर कि क्या सुखराम चौधरी जो अभी वर्तमान में ऊर्जा मंत्री  है क्या उनको टिकट मिलेगा । तो उन्होंने  कहा कि उनको टिकट मिलेगा या नहीं मिलेगा उसके बारे में वह कुछ नहीं कह सकते क्योंकि यह शीर्ष पार्टी का काम है । लेकिन हां इस बार का विधानसभा टिकट बीजेपी की तरफ से उनको ही मिलेगा यह जरूर तय है । क्योंकि उन्होंने पूरे निस्वार्थ भाव से बीजेपी पार्टी की सेवा की है  ।

    उन्होंने कहा कि जब एक चाय बेचने वाला आज पूरे देश का प्रधानमंत्री बन सकता है जिसने अपना नाम ना भारत में चमकाया है बल्कि विश्व में अपना लोहा मनवाया है तो क्या वह एक पार्टी के साधारण कार्यकर्ता होने के नाते वो भी टिकट की दावेदारी कर सकते हैं । पार्टी से टिकट मांगना उनका यह लोकतांत्रिक हक भी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका राजनीति में आने का मकसद मात्र लोगों की सेवा करना है ।

    गौरतलब है कि मनीष तोमर आंज-भोज से टॉरुं डण्डा आंज पंचायत के निवासी गंगा सिंह तोमर के बाद दूसरे चुनावी ताल ठोकने वाले व्यक्ति हैं । मनीष तोमर मूल रूप से भैला पंचायत के निवासी है । भाजपा के पूर्व महामंत्री रह चुके हैं । वर्तमान में अपनी पंचायत के प्रधान और प्रधान संघ के अध्यक्ष भी है एक युवा नेता होने के नाते भाजपा का उनको टिकट मिलना संभव भी हो सकता है जिसका मुख्य कारण युवा चेहरों को मौका देना भी हो सकता है।

    वही सुखराम चौधरी के अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों को विकास कार्यों करने में असफल भी रहे हैं। यहां तक उन्होंने आंज भोज क्षेत्र से अपने निजी सचिवों में किसी भी युवा कार्यकर्ता को जगह नहीं दी है । उनके सभी सचिव दून के क्षेत्र से आते हैं। दूसरा उनकी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के साथ ज्यादा नजदीकियां भी नहीं है । तीसरा और अहम कारण पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के चुनाव हारने पर उनके लिए सीट छोड़ने का हो सकता है । बहराहल आगे क्या होगा यह तो वक्त ही बताएगा हां इतना जरूर है कि एक चेले ने  गुरु के लिए विधानसभा के इस चुनाव में परेशानियां जरूर खड़ी कर दी। क्योंकि सुखराम चौधरी को मनीष तोमर का राजनीतिक गुरुजी कहा जाता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.