Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन में दिखी नेपाली संस्कृति की झलक,सावन मास पर नेपाली मूल की महिलाओं ने गाए देवड़ा गीत
    सिरमौर

    नाहन में दिखी नेपाली संस्कृति की झलक,सावन मास पर नेपाली मूल की महिलाओं ने गाए देवड़ा गीत

    By Himachal VartaJuly 18, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- सावन मास के शुरुवात पर ऐतिहासिक शहर नाहन में नेपाली संस्कृति की झलक देखने को मिली।  दरअसल यहां नेपाली मूल की महिलाओं द्वारा सावन माह के शुरू होने के उपलक्ष पर देवड़ा गीत गाए जाते हैं महिलाएं यह परंपरा यहां कई सालों से निभा रही है।

    सावन माह के शुरू होने के उपलक्ष पर नेपाल में महिलाएं देवड़ा गीत गाकर खुशी का इजहार करती है कई सालों से सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक शहर में रह रहे नेपाली मूल के लोग इस परंपरा को यहां भी निभा रहे हैं।

    नेपाली मूल की महिलाएं सालों से राज परिवार के रेंजोर पैलेस में इकट्ठा होकर इस परंपरा को निभाती है नेपाली मूल की महिलाओं ने बताया कि हर वर्ष वो रेंजौर पैलेस में सावन मास के शुरू होने की खुशी में देवड़ा गीत गाती है इसके बाद एक माह बाद तीज मनाई जाएंगी।

    महिलाओं ने बताया कि भले ही वो अपने देश से बाहर है मगर यहां रहकर भी वह नेपाल की संस्कृति को निभा रहे हैं और हर वर्ष नाहन में राज परिवार के महल परिसर में इस परंपरा को निभाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह महा खुशी के रूप में मनाया जाता है और इस दौरान महिला एवं बच्चों और अपने रिश्तेदारों के लिए विशेष पकवान बनाती है।

    राज परिवार के सदस्य व नाहन के पूर्व विधायक अजय बहादुर सिंह ने बताया कि रेंजोर पैलेस में सालों से नेपाली मूल की महिलाओं द्वारा यह परम्परा निभाई जा रही है जिसमें नेपाली संस्कृति की झलक देखने को मिलती है।

    उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक शहर नाहन सर्व धर्म शहर है और यहां अनेकों धर्म और समुदाय के लोग यहाँ अपनी-अपनी रीति-रिवाजों के अनुसार त्यौहार मनाते हैं। इस तरह की तस्वीरें आपसी भाई चारे को भी दर्शाती है

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.