नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ की प्रदेशाध्यक्ष शालू परमार ने अश्विनी ठाकुर प्रदेशाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ को पत्र लिखकर हिमाचल प्रदेश में कार्यरत प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों मुख्याध्यापक व प्रवक्ता पद पर पदोन्नति में हो रही देरी के बारे में अवगत करवाया।
इस दौरान महिला विंग ने एक मांग पत्र दिया, जिसमे उन्होंने मांग की है कि हिमाचल प्रदेश में प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों का एक बड़ा वर्ग कार्यरत है और वह काफी लंबे समय से अपने पदोन्नति का इंतजार कर रहा है। अन्य सभी वर्गों की निरंतर पदोन्नति होती जा रही हैं केवल प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों के मुख्य अध्यापक तथा प्रवक्ता के पद पर पदोन्नति निरंतर लंबित होती जा रही है।
जिसके चलते हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ ने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश जिसका नेतृत्व अश्विनी ठाकुर कर रहे हैं,उन्हें अपनी इन मांगो से अवगत करवाया। इस दौरान अश्विनी ठाकुर ने संघ को विश्वास दिलाया कि हिमाचल प्रदेश सरकार तथा विभागाध्यक्ष के समक्ष प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों की पदोन्नति की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी और जल्द पदोन्नति की सूची को जारी करने के लिए कहा जायेगा ताकि इस वर्ग को भी समय पर पदोन्नति का लाभ मिल सके।