Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»गुरु गोविन्द सिंह राजकीय महाविद्यालय में IAS व HPAS की निःशुल्क कोचिंग संपन्न
    सिरमौर

    गुरु गोविन्द सिंह राजकीय महाविद्यालय में IAS व HPAS की निःशुल्क कोचिंग संपन्न

    By Himachal VartaJuly 19, 2022
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- उपमंडल पांवटा साहिब के श्री गुरु गोविंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय में 120 विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक दो माह की IAS-HPAS की कोचिंग ली।

    सोमवार को सिविल सर्विस के लिए निशुल्क कोचिंग के समापन समारोह में विवेक महाजन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।

    प्रोफेसर रीना चौहान ने बताया की कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के द्वारा मई 2022 से सिविल सर्विस की निशुल्क कोचिंग आयोजित की गई थी जिसके 2 बैच में 120 विद्यार्थियों ने लाभ उठाया।

    कार्यक्रम के आरंभ में प्राचार्य डॉक्टर मोहन सिंह चौहान ने मुख्यातिथि विवेक महाजन, राजीव कुमार डायरेक्टर, अरकज शर्मा, फैकल्टी निंबस अकेडमी चंडीगढ़ का स्वागत किया व 120 छात्रों को सफलतापूर्वक कोचिंग सम्पन्न करने पर उन्हें बधाई दी।

    आइक्यूएसी मेंबर डॉक्टर पुष्पा यादव द्वारा आइक्यूएसी इनिशिएटिव व निशुल्क एचपीएएस व आईएएस कोचिंग की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई जिसमें उन्होंने बताया की आईक्यूएसी द्वारा लगभग 1000 बच्चों को विभिन्न कार्यक्रम के द्वारा लाभान्वित किया गया। कुमारी गगनदीप कौर व आयुष शर्मा ने कोचिंग के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया।

    राजीव कुमार डाइरेक्टर निंबस अकैडमी ने अपने संवाद में विद्यार्थियों को कहा कि कोचिंग खत्म होने का मतलब संघर्ष को विराम देना नहीं है बल्कि संघर्ष की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत व निरंतरता पर ज़ोर देने को कहा जिससे वह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम हो सकते हैं।

    आईक्यूएसी द्वारा चलाए गए ऐड ऑन कोर्स एमएस ऑफिस के174 लाभार्थियों को  मुख्य अतिथि विवेक महाजन द्वारा सर्टिफिकेट वितरित किए गए। महा विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के 46 स्वयंसेवको को जिन्होंने सत्र 2021-22 में एनएसएस में 240 घंटे तथा सात दिवसीय विशेष  शिविर लगाया है उन्हें भी  सर्टिफिकेट वितरित किए गए।

    मुख्य अतिथि डॉक्टर विवेक महाजन ने अपने संवाद में सर्वप्रथम कोचिंग में चयनित होने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने गीता सार के वचन “कर्म किए जाओ फल की चिंता न करें ” पर ज़ोर देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को मेहनत पर ध्यान देना चाहिए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.