शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक वाहनों में महिलाओं एवं बच्चों की सहायता सुरक्षा के वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लांच किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में आयोजित कार्यक्रम में इसकी लांचिंग की। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चे भी मौजूद रहे। इस ट्रैकिंग डिवाइस के माध्यम से वाहन चालकों को जागरूक किया जाएगा। यह डिवाइस लांच करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बन गया है।
वहीं, इस डिवाइस की बात करें तो इस डिवाइस के माध्यम से महिलाओं के के सफर को सुरक्षित बनाया जाएगा। इस डिवाइस के माध्यम से हिमाचल में बसों, टैक्सियों और सार्वजनिक वाहनों में महिलाओं का सफर सुरक्षित बनाया जाएगा। महिलाओं को पुलिस सहायता की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके लिए महिला को अपनी सीट के पास लगा बटन दबाना होगा। बटन दबाने के बाद मैसेज कंट्रोल रूम में जाएगा और उसके बाद पुलिस को सूचित किया जाएगा व पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी।इस डिवाइस के माध्यम से महिलाओं व बच्चों के लिए सार्वजनिक परिवहन सुरक्षित होगा।