Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»दोस्त का कर्ज उतारा जनता के अनाज पर टैक्स लगाकर मोदी सरकार ने- आप नेता गीता सिंह
    सिरमौर

    दोस्त का कर्ज उतारा जनता के अनाज पर टैक्स लगाकर मोदी सरकार ने- आप नेता गीता सिंह

    By Himachal VartaJuly 20, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-नाहन के महक रेस्त्रां में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गीता सिंह ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र की मोदी व प्रदेश की जयराम सरकार पर तीखा हमला बोला। गीता सिंह ने वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मित्रों के हजारों करोड़ों के कर्ज माफ कर रहे हैं तो गरीब जनता के अनाज पर जीएसटी नाम का टैक्स लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, भाजपा की सरकार केंद्र व प्रदेश में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दूध, लस्सी, गेहूं, अनाज आदि पर 5 पर्सेंट जीएसटी थोप दी है।

    तो वही अकेले अडानी का 72 हजार करोड रुपए का कर्ज माफ कर दिया है। वही, कश्मीर में जहां सी ग्रेड के सेब का एमएसपी 27 रूपए है तो वही प्रदेश की जयराम सरकार ने सेब का समर्थन मूल्य 9. 50 पैसे से बढ़ाकर 10.50 पैसे कर दिया है। जोकि प्रदेश के बागवानों के साथ बड़ा ही भद्दा मजाक किया गया है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि हिमाचल की जीडीपी में बागवानी से 13.1 फ़ीसदी का राजस्व मिलता है।

    बावजूद इसके प्रदेश की भाजपा सरकार एक अच्छा समर्थन मूल्य दे पाने में भी नाकामयाब रही है। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में किसानों की करोड़ों की फसलें तबाह हो गई है। बावजूद इसके यह सरकार अभी तक मूकदर्शक बनी हुई है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में चाहे वह भाजपा हो चाहे कांग्रेस दोनों ही एक सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा दोनों पार्टियां जनता हित से ज्यादा पार्टी हित को लेकर जुटी रहती है।

    प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकारी नौकरियों में बैक डोर एंट्री हो रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में देवभूमि का नाम पूरे देश में बदनाम हुआ है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा, प्रदेश की जनता अब बेसब्री से परिवर्तन का इंतजार कर रही है। जनता के सामने अब दोनों प्रमुख पार्टियों के अलावा एक ईमानदार छवि की पार्टी का विकल्प भी आ गया है।

    उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में 2022 के बाद देवभूमि का स्वर्णिम इतिहास शुरू होने जा रहा है। युवाओं को योग्यता, किसानों को उनका हक और कर्मचारियों को तनाव मुक्त कार्य करने का अवसर आम आदमी पार्टी की सरकार देगी। प्रेस वार्ता में नाहन के अध्यक्ष सुभाष शर्मा, संगठन मंत्री संजीव कुमार तथा युवा कार्यकारी सदस्य मनोज कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.