Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कालाअंब में उप-तहसील खुलने पर स्थानीय लोगों ने डा बिंदल का किया धन्यवाद
    सिरमौर

    कालाअंब में उप-तहसील खुलने पर स्थानीय लोगों ने डा बिंदल का किया धन्यवाद

    By Himachal VartaJuly 20, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- विधायक एवं पूर्व अघ्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने आज नाहन विधानसभा के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में उप-तसहील खोलने की स्वीकृति के दृष्टिगत आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर कालाअंब मुख्य द्वार से माता बालासुंदरी पैलेस तक एक रोड़ शो भी निकाला गया जिसमें सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया।
    इससे पूर्व, भारी बारिश के बावजूद कालाअंब पहुंचने पर कालाआम क्षेत्र के सैंकड़ोें लोगों ने डा. बिन्दल का फूल मालाओं से स्वागत और अभिनंदन किया। ढोल नगाड़ों के बीच हाथों में भाजपा का झंडा लिए भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण अपने प्रिय नेता डा. बिन्दल का धन्यवाद करते हुए खुशी में झूमते नजर आए। उप तसहील खुलने के उपलक्ष्य में कालाअंब क्षेत्र आज भगवामय दिखाई पड़ा।
    डा. राजीव बिन्दल ने धन्यवाद समारोह के अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि कालाअंब इलाके का बहुमुखी एवं चहुंमुखी विकास शुरू किया गया जिसकी उपेक्षा लगातार कांग्रेस सरकार द्वारा की जाती रही है। कालाअंब-त्रिलोकपुर में नामी उद्योग आए तो श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा औद्योगिक पैकेज दिया गया उस समय आए, जिससे हजारों लोगों का रोजगार मिला परन्तु कांग्रेस ने यहां पर इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास नहीं किया।
    डा. बिन्दल ने कहा कि वर्तमान सरकार ने कालाअंब, नागल सुकेती और विक्रम बाग को पक्की सड़क से जोड़ा। मोगीनंद-नागल सुकेती -विक्रमबाग को बड़े पुल के साथ जोड़ा जा रहा है। कालाअंब-त्रिलोकपुर रोड,़ कालाअंब  -आमवाला-नाहन रोड़ का विकास किया गया। कालाअंब औद्योगिक्षेत्र की गलियों को सड़कों को पक्का करने के लिए 15 करोड़ रुपये का कार्य चल रहा है।
    उन्होंने कहा कि इलाके को पीने का पानी देने के लिए 6 बड़े टयूब वैल लगा कर 6 नई पेयजल योजनाएं खड़ी की गई व दो और योजनाएं तैयार की जा रही है। कालाआम-त्रिलोकपुर में 35 करोड़ रुपये की लागत से सिवरेज का कार्य चल रहा है, मोगीनंद हैल्थ सब सेंटर की नई बिल्डिंग मोगीनंद की जमा स्कूल की नई बिल्डिगं, काला आम जमा दो स्कूल की नई बिल्डिंग, वैटनरी अस्पताल की नई बिल्डिंग, सामुदायिक भवनों का निर्माण, सिंचाई योजनाओं में सुधार, यह सब क्रांतिकारी कदम है।
    डा. बिन्दल ने कहा कि राजस्व कार्यालय में ग्रामीण लोगों का प्रतिदिन कार्य रहता है। मोगीनंद में एक पटवार सर्कल था जो कालाआम, मोगीनंद, नागल-सुकेती आमवाला-सैनवाला, विक्रमबाग देवनी सभी के लिए एक मात्र था। आज पालियो, विक्रमबाग-देवनी, कालाआम, नागल सुकेती व आम वाला -सैनवाला में पांच नये पटवार सर्कल बनाए गए हैं व इलाके को बहुत सुविधा मिली है। नई उप-तहसील देकर हजारों लोगों का समय व धन बर्बाद होने से बचाया जा रहा है। 96 करोड़ रुपये की लागत से ईएसआई अस्पताल कालाआम में बनाया जा रहा है। सह सब कार्य मात्र चार साल में केवल भाजपा सरकार, नरेन्द्र मोदी सरकार और जयराम ठाकुर सरकार में ही संभव हो पाया है।
    इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि यह सब हमारे लोकप्रिय और कभी न थकने वाले विधायक और जन प्रतिनिधि डा. राजीव बिन्दल के प्रयासों से ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि डा. बिन्दल के नेतृत्व में कालाअंब में गत साढ़े चार साल में हुए यदि विकास कार्यों की सूची बनाई जाए तो इतनी लंबी है जिसे पढ़ते पढ़ते थक जाएंगे।
    भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने कालाअंब को उप-तहसील और पांच पटवार सर्कलों खुलवाने के लिए डा. राजीव बिन्दल का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि सभी क्षेत्र वासी एक जुट होकर मिशन रिपीट में अपना योगदान देंगे।
    इस मौके पर भाजपा मंडल पदाधिकारी, स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधि, जिला परिषद, बीडीसी सदस्य व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.