नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया है ऐसे में जिन पंचायतों में चुनाव होने हैं वहां चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही है।
सिरमौर जिला में 2 प्रधान पद, एक उप प्रधान पद व 6 वार्ड पंचों के लिए पंचायत उप चुनाव होने है। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि सिरमौर जिला में पछाद ब्लॉक को छोड़कर बाकी सभी ब्लॉक में पंचायती उपचुनाव होने हैं जिसको लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तय की गई तिथियों के मुताबिक 25 से 27 जुलाई तक नामांकन दर्ज होंगे जबकि 28 जुलाई को दर्ज नामांकन पत्रों की छटनी होंगी।
वही 30 जुलाई को इच्छुक उम्मीदवार द्वारा नामांकन वापस लिए जा सकते है। डीसी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए यह आवश्यकता अनुसार अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है।