पांवटा साहिब(हिमाचल वार्ता न्यूज)( एस पी जैरथ)गिरिपार क्षेत्र खश कनैत समिति के मुख्य सलाहकार रणसिंह चौहान की अगुवाई में पांवटा लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता की गयी। जिसमें खश कनैत जाति दुरूस्त करने को लेकर प्रस्तावित आंदोलन स्थगित कर दिया गया है।
बता दे की राजस्व रिकार्ड में खश कनैत जाति दुरूस्त करने को लेकर नेताओं के आश्वासन के होने वाले आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। जानकारी देते हुए रणसिंह चौहान ने कहा कि गिरिपार खश कनैत समिति पिछले तीन साल राजस्व रिकार्ड में जाति दुरूस्त करने की मांग कर रहे हैं।
प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग के अधिकारियों ने जाति दुरूस्त करने के आदेश दिए गए, लेकिन अभी तक भी राजस्व रिकार्ड में विभाग ने जाति दुरूस्त नहीं की है, जिसको लेकर गिरिपार क्षेत्र के लोगों ने आंदोलन करने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने बताया की नेताओं ने आश्वासन दिया है कि, जल्द ही राजस्व रिकार्ड में जाति दुरूस्त कर दी जायेगी।
इस मौके पर हाटी समिति पांवटा ईकाई के महासचिव गुमान वर्मा, केंद्रीय हाटी समिति के सलाहकार खजान सिंह नेगी, दलीप सिंह, जयपाल सिंह ठाकुर, शिवानंद शर्मा आदि मौजूद थे।
