Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पावंटा जलशक्ति विभाग कार्यालय के समक्ष किसानों ने जोरदार नारेबाजी की
    सिरमौर

    पावंटा जलशक्ति विभाग कार्यालय के समक्ष किसानों ने जोरदार नारेबाजी की

    By Himachal VartaJuly 23, 2022
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- पांवटा साहिब में सिंचाई व्यवस्था से महरूम किसानों ने जलशक्ति विभाग मंडल कार्यालय के समक्ष जोरदार नारेबाजी की, किसान यहां सुखी पड़ी नहरों में पानी छोड़े जाने को मांग कर रहे है।

    संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष तरसेम सिंह सग्गी और हिमाचल किसान सभा के सचिव गुरविंदर सिंह गोपी ने बताया कि इलाके में सिंचाई व्यवस्था के आभाव में धान और मक्के की फसल प्रभावित हो रही है।

    उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिए ट्यूवैल का पानी पर्याप्त नहीं होता। इसलिए किसान सिंचाई के लिए नहर के  पानी पर निर्भर रहते हैं।लेकिन जलशक्ति विभाग की लापरवाही के कारण अभी तक नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है। जिसके परिणामस्वरूप फसलें बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है।

    किसान नेताओं ने कहा कि विभाग के अधिकारियों की लापरवाही  के कारण किसानों में रोष है। उन्होंने मांग की कि नहरों में तत्काल पानी छोड़ा जाए, और नवादा से मत्रालियों तक नहर को खुला रखा जाए।

    इस मौके पर किसानों में अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। इसके साथ ही 15 दिन का अल्टिमेटम देते हुए कहा कि यदि दो सप्ताह के भीतर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे। इस दौरान जरनैल सिंह, भूपेंद्र सिंह, गुरमेल सिंह, अमरजीत सिंह, हरदेव सिंह आदि किसान नेता मौजूद थे‌।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.