Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर होगा नये शहीद स्मारक का अनावरण : नरेंद्र
    सिरमौर

    26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर होगा नये शहीद स्मारक का अनावरण : नरेंद्र

    By Himachal VartaJuly 23, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- देवभूमि के नाम से विख्यात हिमाचल प्रदेश को वीरों की भूमि भी कहा जाता है। शहीदों कों नमन करते हुए प्रदेश भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र द्वारा कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया जा रहा है। पूर्व सैनिकों के लिए वैसे तो खास दिन यह रहता है और इस बार का कारगिल विजय दिवस इसलिए खास और अलग रहने वाला है क्योंकि लंबे संघर्ष के बाद पांवटा साहिब के मिनी सचिवालय व किसान भवन के नजदीक शहीद स्मारक का निर्माण कार्य संपन्न हुआ है।
    इस शहीद स्मारक का भी अनावरण उसी दिन किया जाएगा। अनावरण के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, कारगिल विजय दिवस समारोह के मुख्य अतिथि सांसद सुरेश कश्यप जबकि विशेष अतिथि के तौर पर बलदेव तोमर रहेंगे।  शहीद स्मारक में पांवटा साहिब और शिलाई क्षेत्र के अमर शहीदों की स्मृतियों को चिन्हित किया गया है। बताते चलें कि भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र कई वर्षों से वीर नारियों और भूतपूर्व सैनिकों से संबंधित समस्याओं के निवारण हेतु हमेशा तत्पर रहा है। 
     संगठन ने वीर नारियों की समस्या हो या पेंशन से संबंधित समस्या हो तथा शहीद स्मारक के देखरेख का कार्य हो या संयुक्त शहीद स्मारक का निर्माण हो तथा सीएसडी , ईसीएचएस, केंद्रीय विद्यालय आदि खोलने का प्रयास हो चाहे अन्य स्थानीय कोई समस्या हो हमेशा संगठन ने श्रेष्ठ व अग्रणी भूमिका निभाकर क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों को यहीं पर संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराने व सम्मान देने का प्रयास किया है। 
    संगठन के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठुंडू ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन ने लंबे जद्दोजहद के बाद अपने ड्रीम प्रोजेक्ट शहीद स्मारक का कार्य पूर्ण करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कोरोना महामारी के लंबे अंतराल के बाद इस वर्ष कारगिल विजय दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों व सैनिकों में खासा उत्साह देखने कों मिल रहा है। 
    इसमें मुख्यतः शहीद स्मारक का अनावरण, श्रद्धांजलि , ध्वजारोहण एवं कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम में मुख्यतः स्कूली बच्चों का कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिता, अतिथियों के साथ साथ क्षेत्र की सभी वीर नारियों का सम्मान शामिल रहेगा। संगठन के पूर्व अध्यक्ष और शहीद स्मारक निर्माण कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने बताया कि शहीद स्मारक के माध्यम से युवा इन रियल हीरो से प्रभावित होकर देशहित तथा राष्ट्रहित में अपने आप को जुड़ा हुआ महसूस समझते है और युवा पीढ़ी में भी देश के लिए प्राण न्योछावर करने की सोच  जागृत होती है। 
    इस मौके पर भूतपूर्व संगठन की तरफ से अध्यक्ष करनैल सिंह , उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ठुंडू व सवर्णजीत सिंह, सचिव संतराम चौहान, सह-सचिव मोहन सिंह चौहान व गुरदीप सिंह , कोषाध्यक्ष, तरुण गुरुगं, सह-कोषाध्यक्ष सुखविंदर सिंह,  सोशल मीडिया प्रभारी दीपू ठुंडू व नरेश कुमार के अलावा कोर कमेटी से संरक्षक डॉ. एस पी खेड़ा, हरदेश बत्रा, सोमदत्त अत्री, विरेन्द्र सिंह चौहान, जीवन सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.