Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कारगिल विजय दिवस पर नाहन में आयोजित किया जिला स्तरीय कार्यक्रम, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
    सिरमौर

    कारगिल विजय दिवस पर नाहन में आयोजित किया जिला स्तरीय कार्यक्रम, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    By Himachal VartaJuly 26, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)कारगिल विजय दिवस की 23वीं सालगिरह के अवसर पर आज जिला प्रशासन की ओर से आज एसएफडीए हॉल नाहन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि  पावंटा साहिब के ग्राम पंचायत दोहियोवाला  के निवासी शहीद सैनिक कुलविंदर सिंह की वीरांगना मेलो देवी ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में रिटायर वाइस एयर मार्शल केके सांगड ने विशेष अतिथि के रुप में भाग लिया। कार्यक्रम से पूर्व नाहन के शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

    इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर रामकुमार कुमार गौतम ने कारगिल विजय दिवस की 23वीं वर्षगांठ पर उपस्थित लोगों को राष्ट्र भक्ति की शपथ दिलाई और कहा कि अमर शहीद किसी क्षेत्र, जाति अथवा धर्म विशेष के नहीं बल्कि पूरे देश के गौरव होते हैं। ऐसे में अमर शहीदों की गौरव गाथा हमारी युवा शक्ति में पूरे उमंग के साथ देशभक्ति का जज्बा पैदा करती है। वीर सैनिकों की कुर्बानी की बदौलत आज का दिन देश के सैन्य इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। पूरे देश को अपने सैनिकों पर नाज है। युवा पीढ़ी को अपने वीर शहीदों के बलिदान से देशभक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए। यह धरा वीर सैनिकों की भूमि है,जब भी देश पर संकट आया, यहां के वीरों ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अदम्य साहस का परिचय देते हुए बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला के 2 सपूतों ने कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उनका बलिदान जिलावासियों को गर्व और गौरव की अनुभूति का अहसास कराने का अवसर प्रदान करता है।

    इस अवसर प्रशासन की ओर से वीर नारी मेलो देवी को सम्मानित किया गया इसके उपरांत कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले सैनिको जिसमें उपनिदेशक सैनिक कल्याण मेजर दीपक धवन, सूबेदार मुकेश, हवलदार अनिल जोशी, हवलदार यशवंत सिंह, नायक अश्विनी कुमार, नायक अशोक कुमार, हवलदार सचिन कुमार, हवलदार अनिल कुमार, हवलदार बलविंदर सिंह, नायक प्रवीण कुमार, सूबेदार वीरेंद्र सिंह, आउंरी कैप्टन निखिल गुरुंग, नायक राजीव कपूर, नायक विमल, हवलदार सुरेश कुमार, ऑनरी कैप्टन जीतराम शर्मा, हवलदार खेमराज को कारगिल युद्ध में उनकी बहादुरी के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
    इस अवसर पर हिमालयन कॉलेज कालाम्ब की छात्राओं ने वंदे मातरम की प्रस्तुति दी। इसके उपरांत डाइट नाहन के प्रशिक्षुओं ने देशभक्ति पर आधारित समूह गान व  देश भक्ति पर ही आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त राजकीय नर्सिंग कॉलेज नाहन की छात्राओं ने सुंदर राष्ट्रीय गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया और  पद्मावती नर्सिंग कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित समूह गान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने कारगिल विजय दिवस पर डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। उपनिदेशक सैनिक कल्याण मेजर दीपक धवन ने कारगिल युद्ध के दौरान अपने अनुभव सांझा किया।
    इस अवसर पर नाहन की समाज सेवी कुंजना सिंह ने शहीद के परिवार को 32 हजार रूपए का एफडी राशि भेंट की।
    इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जमवाल, अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर मनेश कुमार, सहायक आयुक्त घनश्याम दास, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता व जिला पंचायत अधिकारी अंकित डोगरा उपस्थित रहें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.