पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- पांवटा साहिब में समाजसेवी संस्था हिमोत्कर्ष के संस्थापक स्वर्गीय कंवर हरि सिंह की याद में वन विभाग द्वारा बनाया गया यमुना विहार पार्क में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर हिमोत्कर्ष की जिला इकाई, क्लीन पांवटा ग्रीन पांवटा के स्वंयसेवी के साथ वन विभाग व पांवटा प्रेस क्लब के सदस्यों शिरकत की।पौधारोपण का शुभारंभ प्रेस क्लब के अध्यक्ष आरपी तिवारी व डीएफओ पांवटा कुणाल अंगरीश ने पौधा रोप कर किया।इस दौरान सभी के द्वारा यमुना विहार पार्क में अलग अलग किस्म के पौधे रोपे गए ।इस दौरान प्रेस क्लब के सदस्यों ने समाजसेवियो व क्लीन पांवटा ग्रीन पांवटा के सदस्यों के साथ मिल कर एक -एक फूलो वाला पौधा लगाया इसके इलावा बेम्बू के पौधे भी लगाये गए। इस दौरान डीएफओ पांवटा कुणाल ने बताया की वन विभाग द्वारा यह यमुना विहार पार्क तैयार किया गया है जिसमे विभाग की और से व्ययाम के लिए जिम और झूलो की व्यवस्र्था की गई है। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह पार्क सुबह पांच बजे से शाम आठ बजे तक लोगो के लिये खोला जाता है। इस दौरान उन्होंने इस पार्क पर पौधे लगाने के लिये हिमोत्कर्ष प्रेस क्लब व क्लीन पांवटा ग्रीन पांवटा के सस्दयो का धन्यबाद किया व इस बरसाती सीजन में सभी लोगो से कम से कम एक पेड़ लगाने की अपील की। इस मौके पर हिमोत्कृष के जिला अध्यक्ष और पांवटा प्रेस क्लब के अध्यक्ष आरपी तिवारी ने भी सभी लोगो का पौधे लगाने पर धन्यबाद किया। इस दौरान उन्होंने डीएफओ पांवटा व वन विभाग की टीम का विशेष तौर पर धन्यबाद किया उन्होंने कहा की पौधे पर्यावरण को बचाने के लिए जरूरी है उन्होंने कहा की सभी को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Wednesday, September 2
