Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»चंबा»उज्ज्वल भारत -उज्ज्वल भविष्य थीम के तहत चुवाड़ी में मनाया गया बिजली महोत्सव!
    चंबा

    उज्ज्वल भारत -उज्ज्वल भविष्य थीम के तहत चुवाड़ी में मनाया गया बिजली महोत्सव!

    By Himachal VartaJuly 28, 2022
    Facebook WhatsApp
    चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज)आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विधानसभा क्षेत्र भटियात के चुवाडी में ‘उज्ज्वल भारत- उज्ज्वल भविष्य’ पावर @ 2047 थीम के अंतर्गत बिजली महोत्सव का आयोजन किया गया ।
    विधानसभा में मुख्य सचेतक विक्रम सिंह जरयाल  बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य सचेतक ने कहा कि   मुख्यमंत्री रोशनी योजना के तहत डलहौजी मंडल के अंतर्गत बीपीएल और एएवाई परिवारों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन उपलब्ध करवाने के साथ दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के अंतर्गत जिला में लो वोल्टेज की समस्या के समाधान को लेकर विशेष प्राथमिकता रखी गई है ।
     केंद्र और राज्य सरकार द्वारा ऊर्जा के क्षेत्र में हासिल उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने   रूफ-टाॅप सोलर योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना (किसान रक्षा व उर्जा) 60 यूनिट तक निःशुल्क विद्युत योजना जिसे जुलाई माह से 125 यूनिट तक निःशुल्क  को बिजली महोत्सव के माध्यम से जनता को अवगत करवाया गया । उन्होंने कहा कि जनहितैषी केंद्र व प्रदेश सरकार अपनी विकासात्मक योजनाओं से जन जन को लाभ पहुंचाने का काम कर रहीं है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा सरकार के जीरो बिल,मुख्यमंत्री रोशनी योजना और सौभाग्य योजना के लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद किया तथा संवाद में जुडे लाभार्थियों ने प्रदेश व केद्र सरकार का धन्यवाद भी किया।   विक्रम सिंह जरियाल ने मुख्यमन्त्री सहज बिजली हर घर योजना, कम वोल्टेज सुधार योजना व एकीकृत विद्युत विकास योजना के बारे में भी उपस्थित लोगों के साथ जानकारी साझा की।
    विक्रम सिंह जरयाल ने हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमेटिड, एचपीटीसीएल, एचपीपीसीएल, हिम-उर्जा व एसजेवीएनएल द्वारा विभिन्न  कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों पर आधारित प्रदर्शनियों का
    अवलोकन भी किया। इस दौरान सूचना एवं जन संपर्क विभाग के साथ संबद्ध युवा किसान विकास मंच टिकरी चंबा के कलाकारों ने बिजली महोत्सव पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम के तहत दो नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए।
    कार्यक्रम में  सार्वभौमिक घरेलू विद्युतिकरण, ग्राम विद्युतिकरण, विद्युत वितरण प्रणाली एवं सशक्तिकरण, नवीनीकरण अक्ष्य उर्जा, केपेस्टी ऐडिशन, वन नेशन-वन ग्रीड, उपभोक्ताओं के अधिकार पर आधारित लघु-फिल्में और  केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा बिजली उत्पादन की क्षेत्र में हासिल की उपलब्धियों को एलईडी वॉल के माध्यम से  दिखाया गया।
    इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी,मंडल अध्यक्ष दिव्य चक्षु,पंचायत समिति अध्यक्ष अनीता देवी,उपमंडल अधिकारी नागरिक जगन ठाकुर,अधीक्षण अभियंता डलहौजी राजीव ठाकुर,उप महाप्रबंधक एसजेवीएन शिमला नरेश बेरी, उप महाप्रबंधक एनएचपीसी अनुराग भारद्वाज,प्रबंधक एसजेवीएन शिमला अर्पित कुमार,तहसीलदार भट्टियात सुरेंद्र कुमार व सहायक अभियंता राकेश वर्मा सहित मान्य गणमान्य मौजूद रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.