Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»राइजिंग सिरमौर क्लासेस के तहत नाहन में मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग
    सिरमौर

    राइजिंग सिरमौर क्लासेस के तहत नाहन में मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग

    By Himachal VartaJuly 28, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को जिला प्रशासन निशुल्क कोचिंग मुहैया करवाएगा। यह जानकारी आज अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर मनेश कुमार यादव ने दी। उन्होंने बताया कि राइजिंग सिरमौर क्लासेस नाम से इस विशेष पहल की शुरूआत जा रही है।
    उन्होंने बताया कि इस पहल के अंतर्गत राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, संघ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग रेलवे, बैंक परिवीक्षा अधिकारी, लिपिक, अनुभाग अधिकारी व बीमा से सम्बन्धित कोचिंग कक्षाओं को आयोजित किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि जो भी अभ्यर्थी कोचिंग कक्षाओं में प्रवेश का इच्छुक है वह किसी भी कार्यदिवस पर अपना पंजीकरण जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के कार्यालय में 10 अगस्त 2022 सायं 5 बजे तक करवा सकता है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी का पंजीकरण निशुल्क होगा, जबकि कोचिंग कक्षाएं शुरू होने के बाद अभ्यर्थी को मात्र 200 रुपए प्रति माह बतौर मेंटेनेंस चार्ज देना होगा।
    अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि पंजीकरण के बाद 01 सितंबर से जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय के हॉल में ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जाएगी जिसके हर बैच में कम से कम 100 छात्र-छात्राओं को कोचिंग दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए जिला प्रशासन द्वारा राइजिंग सिरमौर के नाम से एक सोसाइटी का गठन किया गया है, जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर, जिला पंचायत अधिकारी व परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण सदस्य होंगे।
    उन्होंने बताया कि सिरमौर के दूरदराज के छात्र छात्राओं को निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन व बायजूस कम्पनी के बीच 3 वर्षों के लिए एमओयू होगा और जिला के छात्रों को निशुल्क कोचिंग उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस समय पूरे देश में बायजूस कंपनी का कोचिंग प्रदान करने में प्रथम स्थान है जिसके चलते जिला प्रशासन ने बायजूस कंपनी को चुना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में किसी भी कोचिंग संस्थान से प्रतियोगी परीक्षाओं में कोचिंग लेने के लिए 80 हजार से लेकर 2 लाख तक की फीस ली जाती है।
    अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इस तरह की कक्षाओं का शुरूआत नहान से की जाएगी जिसके बाद जिला के अन्य विकास खंडों में भी कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
    इस अवसर पर जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा व परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.