Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»समेकित बाल विकास परियोजना शिलाई के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पदों के लिए 12 अगस्त तक करें आवेदन
    सिरमौर

    समेकित बाल विकास परियोजना शिलाई के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पदों के लिए 12 अगस्त तक करें आवेदन

    By Himachal VartaJuly 28, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर में समेकित बाल विकास परियोजना क्षेत्र शिलाई के अंतर्गत 6 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व 10 सहायिकाओं के रिक्त पड़े पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 12 अगस्त 2022 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी शिलाई संतोष गुप्ता ने दी।
    उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत शिलाई के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र पन्दयाट, ग्राम पंचायत नवाना भटवाड़ा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र दियान्डो, ग्राम पंचायत कांडो भटनोल के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र डक्कर, ग्राम पंचायत सखोली के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र खडकांह, ग्राम पंचायत बकरास के आंगनवाड़ी केंद्र बकरास व ग्राम पंचायत पनोग के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र पनोग में 1-1 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती की जानी है।
    इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत रासत की आंगनवाड़ी केंद्र बाड़ी में आंगनवाड़ी सहायिका का पद भरा जाना है और ग्राम पंचायत शीलाई के पन्दयाट, ग्राम पंचायत बांदली के डाकाबांदली, ग्राम पंचायत लोजा मानल के आंगनवाड़ी केंद्र लोजा, ग्राम पंचायत बान्दली के आंगनवाड़ी केन्द्र शरोग, ग्राम पंचायत द्राबिल के आंगनवाड़ी केंद्र द्राबिल, ग्राम पंचायत अश्याडी के आंगनवाड़ी केंद्र जिमटवाड़, ग्राम पंचायत क्यारीगुण्डाह के आंगनवाड़ी केंद्र पाब, ग्राम पंचायत नाया के आंगनवाड़ी केंद्र धकोली और ग्राम पंचायत कोटिउतरउ के आंगनवाड़ी केंद्र कोटिउतरउ-1 में आंगनवाड़ी सहायिका के 10 पद भरे जाने हैं।
    उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए प्रार्थी आंगनवाड़ी केंद्र के लाभान्वित परिक्षेत्र से संबंधित हो या प्रार्थी का परिवार 1 जनवरी, 2022 तक आंगनवाड़ी केंद्र के लाभान्वित परिक्षेत्र के सर्वेक्षण के अंतर्गत आता हो। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास अथवा समकक्ष होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त सहायिका के लिए न्यूनतम आठवीं पास होना अनिवार्य है। यदि सहायिका के लिए कोई भी आठवीं पास पात्र महिला आवेदन नहीं करती तो पांचवी पास महिला के मामले में भी विचार किया जाएगा अगर वह अन्य शर्तें पूर्ण करती हो। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, आवेदक के परिवार की वार्षिक आय न्यूनतम 35 हजार से अधिक न हो जिसका प्रमाण पत्र नायब तहसीलदार, तहसीलदार या कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी किया होना चाहिए। इसके अतिरिक्त समस्त प्रमाण पत्र अथवा अनुभव दिव्यांगता आरक्षित वर्ग विधवा आदि का प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार की तिथि, स्थान व समय से बाद में अवगत करवाया जाएगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.