Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन-शिमला एनएच 907 ए पर टला बड़ा हादसा, पहाड़ से दरकी बड़ी चट्टाने
    सिरमौर

    नाहन-शिमला एनएच 907 ए पर टला बड़ा हादसा, पहाड़ से दरकी बड़ी चट्टाने

    By Himachal VartaJuly 28, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (हिमाचलवार्तान्यूज)

    आज सुबह करीब 7:40 के आसपास नाहन कुमारहट्टी-नेशनल हाईवे के नैना टिक्कर से करीब 1 किलोमीटर आगे अचानक पहाड़ी से चट्टाने दरक गई। पहाड़ से गिरे भारी-भरकम पत्थरों और चट्टानों के चलते नेशनल हाईवे अवरुद्ध हो गया है।

    बड़ी बात तो यह है कि उसी दौरान नाहन से शिमला की ओर जा रही एचआरटीसी की सुपर डीलक्स बस हादसे का शिकार होते हुए बाल-बाल बच गई। चालक ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पहले ही काफी पीछे रोक दिया। वही कुछ ही मिनटों में घटना की जानकारी मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंच गई।

    खबर लिखे जाने तक जेसीबी लगाकर चट्टानों को हटाया जा रहा था। इस लैंडस्लाइड के बाद मार्ग के दोनों और गाड़ियों की कतारें भी लगनी शुरू हो गई थी।

    जाम में फंसे नाहन के विधायक डॉ राजीव बिंदल नेशनल हाईवे के अवरूद्ध होने के दौरान जहां दोनों और लंबी लंबी गाड़ियों की कतारें लगी रही, तो वही नाहन के विधायक डॉ राजीव बिंदल भी इस जाम में फंस गए। बिंदल के द्वारा अपने वाहन से उतर कर मौके का निरीक्षण किया गया।

    उन्होंने एनएच पर कार्य कर रहे विभाग के कर्मचारियों का हौसला भी बढ़ाया, साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि खराब मौसम और एनएच से गुजरते हुए सावधानी जरूर बरते हैं।

    वही लैंडस्लाइड की दूसरी और रणबीर कोच भी जाम में फंसी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर खड़े इमरान शेख ने बताया कि पहाड़ी से अभी भी चट्टाने दरकने का अंदेशा बना हुआ है।

    जेसीबी मौके पर चट्टानों को हटा पाने में कारगर साबित नहीं हो पा रही है। बताया जा रहा है पहाड़ से गिरी चट्टाने इतनी ज्यादा और इतनी बड़ी है कि इन्हें बड़ी मशीनरी अथवा ब्लास्ट के साथ ही हटाया जा सकता है। बता दें कि सुबह-सुबह अधिकतर बसों और निजी वाहनों में ऐसे यात्री होते हैं जिन्हें या तो कोर्ट मैटर से अथवा स्वास्थ्य आदि की दृष्टि से शिमला सोलन जाना होता है।

    वही मुख्य अभियंता एनएच जिला सिरमौर प्रमोद उप्रेति ने वाहन चालकों और लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिस स्थान पर चट्टाने गिरी हैं वहां से पूर्णता सुरक्षित होने तक ना निकले। सावधानी के साथ मार्ग खुलने का इंतजार करें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.