Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर कालाअम्ब में चलाया गया स्वच्छता अभियान
    सिरमौर

    विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर कालाअम्ब में चलाया गया स्वच्छता अभियान

    By Himachal VartaJuly 28, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस (वल्र्ड नेचर कंजर्वेशन डे) के अवसर पर आज कालाअम्ब में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में जिला सिरमौर के अधिकारी व कर्मचारी और हरियाणा के जिला अम्बाला के उपमण्डल नारायणगढ़ के अधिकारीयों व कर्मचारीयों ने संयुक्त रूप से मिलकर एक टीम भावना के साथ कार्य करते हुए साफ-सफाई का कार्य किया।
    सफाई अभियान नहान के एसडीएम रजनेश कुमार और नारायणगढ़ की एसडीएम सलोनी शर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हरियाणा और हिमाचल क्षेत्र में किया गया। स्वच्छता अभियान के दौरान उन नालों की भी सफाई की गई जिनके कारण वर्षा के दिनों में पानी की निकासी न होने के कारण जल भराव की स्थिति का सामना करना पड़ता था। कालाअम्ब-त्रिलोकपुर मार्ग पर बने नाले के टर्निंग प्वाईंट के पास बनी पुलिया एवं नाले की भी सफाई की गई है। इस जगह की सफाई होने से अब वर्षा के दौरान पानी के जमाव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
    इस अवसर पर एसडीएम नाहन रजनेश कुमार ने बताया कि आज वर्ल्ड नेचर कंजर्वेशन डे के अवसर पर हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के द्वारा यहां पर संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की यह ड्राईव अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी। उन्होंने इस अभियान में अपना योगदान दे रहे सफाई कर्मियों, ग्रामीणों व अन्य लोगों की सराहना करते हुए कहा कि वह एक सराहनीय कार्य कर रहे है। उन्होंने लोगों से भी अनुरोध किया है कि वे कूड़ा-कचरा नाले एवं नालियों में न डाले और स्वच्छता बनाये रखने में सहयोग करें। उन्होंने बीडीपीओ संजय टांक को निर्देश दिये कि इस अभियान से जुड़े स्वच्छता कर्मीयों को मास्क, दस्ताने, बुट उपलब्ध करवायें तथा निर्धारित स्थानों पर डस्टबीन भी रखवाये जाएं।
    नारायणगढ़ की एसडीएम सलोनी शर्मा ने कहा कि वल्र्ड नेचर कंजर्वेशन डे प्राकृतिक संसाधनों के महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करने के उदे्श्य से मनाया जाता है। तकनीकी विकास और आधुनिक जीवन शैली की वजह से पर्यावरण में असंतुलन बना हुआ है। उन्होंने कहा कि आज के दिन यह अभियान शुरू करना काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि आमजन के सहयोग से समय-समय पर यह मुहिम दोनों जिलों के प्रशासन द्वारा आगे भी संयुक्त रूप से चलाई जाएगी।
    इस अवसर पर जिला सिरमौर से संयुक्त निदेशक उद्योग विभाग जी.एस. चौहान, स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार व स्वयं सेवक, कालाअम्ब की ग्राम पंचायत प्रधान रेखा चौधरी, उपप्रधान मोहम्मद इस्लाम, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के अलावा प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड तथा उद्योग विभाग सहित हरियाणा-हिमाचल प्रदेश के अन्य विभागों के अधिकारी व ग्राम सचिव मौजूद रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.