Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जांच टीम के लौटते ही जमींदोज़ हुई किंकरी देवी पार्क की 15 मीटर लंबी दीवार
    सिरमौर

    जांच टीम के लौटते ही जमींदोज़ हुई किंकरी देवी पार्क की 15 मीटर लंबी दीवार

    By Himachal VartaJuly 30, 2022
    Facebook WhatsApp

    संगड़ाह (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त पर्यावरण किंकरी देवी  की स्मृति मे उनके गृह नगर संगड़ाह करीब 27 लाख से हो रहे पार्क निर्माण की जांच के लिए पंहुची टीम के लौटते ही पार्क की करीब 15 मीटर लंबी 1 दीवार जमींदोज हो गई। डीसी सिरमौर के निर्देशानुसार उक्त बहुचर्चित पार्क के निरीक्षण के लिए मंगलवार पहली तथा गुरुवार को को दूसरी टीम पंहुची।

    ग्रामीण विभाग के सहायक अभियंता संदीप चौहान व कनिष्ठ अभियंता सूरज की टेक्निकल टीम द्वारा निर्माणकार्य की जांच किए जाने के दौरान विकास खंड संगड़ाह के कार्यवाहक एडीओ  संजय कांत के अलावा 3 कनिष्ठ अभियंता भी मौजूद रहे।

    जांच टीम द्वारा दीवार में आई दरारों संबंधी रिपोर्ट भी तैयार की जा चुकी है तथा सहायक अभियंता संदीप चौहान के अनुसार इसे उपायुक्त को सौंपा जाएगा। विडंबना यह रही की। टीम  के लौटने के कुछ घंटे बाद ही गत रात्रि पार्क की  दीवार ढह गई, जिससे लुधियाना संपर्क मार्ग बंद हो गया और 33केवी विद्युत लाइन संगड़ाह-चाढना को भी काफी क्षति पहुंची।

    विद्युत विभाग सहायक अभियंता नंद लाल के अनुसार शुक्रवार को सूचना मिलते ही लाइन की मुरम्मत का कार्य शुरु करवाया जा चुका है और रिटेनिंग वॉल गिरने से लाइन को काफी नुकसान हुआ। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता संगड़ाह रतन शर्मा ने कहा की, जेसीबी व टिप्पर लगाए जा चुके हैं और कल तक लुधियाना सड़क पर यातायात बहाल हो पाएगा।

    गौरतलब है कि 27 लाख की लागत से निर्माणाधीन किंकरी देवी पार्क व इंडोर स्टेडियम संगड़ाह के निर्माण कार्य मे सरकारी में धन के दुरुपयोग व घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत दर्ज स्थानीय लोगों द्वारा उपायुक्त से की गई थी, जिसके बाद मंगलवार की पहली व दूसरी टीम ने इंक्वायरी की।

    उधर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पर्यावरण प्रेमी किंकरी देवी के पौत्र बिजेंद्र कुमार ने पार्क निर्माण मे धांधली व इसके तैयार होने से पहले ही मुख्य दीवार ध्वस्त होने पर नाराजगी जताई और इस बारे निष्पक्ष व कड़ी जांच की मांग प्रशासन व सरकार से की।

    उन्होंने प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री से जल्द पार्क तैयार करने की भी अपील की। कार्यवाहक बीडीओ संगड़ाह हरमेश ठाकुर ने बताया कि, वह दीवार गिरने के बाद पार्क का निरिक्षण कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि, 50 मीटर की दीवार का करीब 15 मीटर का हिस्सा गिरा है और पंचायत को दोबारा दीवार बनाए जाने के बाद ही फाइनल पेमेंट की जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.