नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- चिकित्सा के क्षेत्र में नाहन विधानसभा में विगत साढ़े चार साल में आशातीत सुधार हुआ है। प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार ने शुक्रवार को 3 नई पीएचसी पंजाहल, सैनवाला-मुबारिकपुर, त्रिलोकपुर, व धौंलाकुंआ-रामपुर में सीएससी खोलने की स्वीकृति प्रदान की है।
विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने आज नाहन में यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2017 से पूर्व अर्थात 70 सालों में कुल 6 पीएचसी खोले गए जिसमें धगेड़ा, जमटा, बनेठी, कौलांवालाभूड़, धौलाकुंआ और माजरा पीएचसी शामिल है। जबकि विगत साढ़े चार वर्षों में यानि जयराम ठाकुर सरकार में 4 नये पीएचसी शंभुवाला, सुरला, बर्मा पापड़ी व कोलर में खोले गए हैं। अब प्रदेश सरकार ने 3 नई पीएचसी व एक सीएचसी नाहन विधानसभा क्षेत्र में खोलने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस प्रकार नाहन निर्वाचन क्षेत्र में 70 सालों मंे 6 व वर्तमान के साढ़े चार साल में 7 पीएचसी और एक सीएचसी खोले गए हैं।
उल्लेखनीय है कि कालाआम क्षेत्र में हजारों मजदूर काम करने आते हैं। पूर्व में केवल एक ईएसआई डिस्पैंसरी यहां खोली गई है। अब भाजपा सरकार में डा. बिन्दल के भरपूर प्रयासों से 96 करोड़ रुपये की लागत से ईएसआई का बड़ा अस्पताल कालाआम में खोला जा रहा है।
नाहन क्षेत्र में हैल्थ सब सेंटर के नये भवनों के निर्माण में भी क्रांति आई है। पीएचसी कोलर का नया विशाल भवन और पीएचसी बनेठी का नया भवन बनाकर जनता को समर्पित कर दिया गया है।
पीएचसी बर्मा पापड़ी, पीएचसी सुरला का नया भवन बन रहा है, पीएचसी जमटा, पीएचसी शंभुवाला के भवन निर्माण के लिए धनराशि दे दी गई है और इसके लिए भूमि चयन का कार्य चल रहा है। एचएससी काटल-मंडलाह, एचएससी मीरपुर गुरूद्वारा, एचएससी मोगीनंद, एचएससी सैनवाला-आमवाला, एचएससी पंजाहल, एचएससी धौलाकुंआ, एचएससी रामपुर आदि के लिए धनराशि का प्रावधान करके भवन निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा एचएससी पंजाहल, आमवाला-सैनवाला, मोगीनंद जनता को समर्पित कर दिए गए हैं।
डा. बिन्दल ने कहा कि यदि हम नाहन क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में पूर्व के 70 सालांे और वर्तमान सरकार के साढ़े चार सालों के कार्यों का तुलनात्मक अध्ययन करें तो यह पाएंगे कि हमने वर्तमान के मात्र साढ़े चार साल के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय और ऐतिहासिक उपलब्धियां की हैं।
Breakng
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Wednesday, October 21
