Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा में तीज का निर्जला व्रत त्योहार महिला ने मनाया
    सिरमौर

    पांवटा में तीज का निर्जला व्रत त्योहार महिला ने मनाया

    By Himachal VartaJuly 31, 2022
    Facebook WhatsApp
    पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-उत्तरी भारत का पारंपरिक तीज का त्यौहार तीज उत्सव इस बार इनरव्हील क्लब द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ एक निजी होटल में मनाया गया,

    जिसमें क्लब की समस्त महिलाओं ने भागीदार निभाई, विभिन्न खेलों के आयोजन के साथ साथ गायन व नृत्य के कार्यक्रम में भी महिलाओं का मुकाबला देखने को मिला। 

    कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला चैयरमेन अपेक्षा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और सभी महिलाओं का मनोबल बढ़ाते हुए क्लब की पीठ थपथपाई।
    उन्होंने बताया कि आज के समय में वो दौर गया ज़ब महिलाओं कों सिर्फ घर के कामों तक ही सिमित रखा जाता था, अब महिलाएं भी हर क्षेत्र में आगे बढ़कर नाम कमा रही है, हरियाली तीज पर व्रत के साथ साथ डांस और खेलों में अपनी भागीदारी निभाना अपने आप में बढ़ा चेलेंज होता है।
    हालांकि क्लब की महिलाओं की और से उन्हें शाल देकर सम्मानित कर तीज की बधाई दी गयी। मीडिया से बातचीत करते हुए क्लब सदस्य शिवानी वर्मा ने कहा की हरियाली तीज को श्रावणी तीज भी कहा जाता है।
    अपने सुहाग की सलामती और उसकी लंबी आयु के लिए इस दिन विवाहित महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने बताया की हरियाली तीज के दिन भगवान शंकर व माता पार्वती की पूजा की जाती है। 
    इस तीज को छोटी तीज या श्रावण तीज के नाम से जाना जाता है। हरियाली तीज का त्योहार भगवान शिव व माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक है। इस दिन महिलाएं माता पार्वती की पूजा करती हैं व सुखी वैवाहिक जीवन व उन्हें भोलेनाथ जैसा पति मिले जो सुख दुःख में उनके साथ खड़ा रहे और अटूट प्रेम करने वाला हो ये प्रार्थना करती हैं। शास्त्रों के अनुसार हरियाली तीज शिव-पार्वती के मिलन का दिन है। 
    इसलिए सौभाग्यवती महिलाओं इस दिन सोलह श्रृंगार करती है और हाथों में मेहंदी जरूर लगाती है, और इस दिन हरे या लाल वस्त्र ही धारण किये जाते हैँ। इस दौरान मौके पर मुख्यातिथि अपेक्षा, शिवानी , ईशा , गुरप्रीत कौर , रितु गुप्ता , अंजू वर्मा , निर्मित , शिखा व अन्य महिलाएं मौजूद रही।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.