Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 18
    Himachal Varta
    Home»राजनैतिक»प्रदेश की भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू-प्रतिभा सिंह
    राजनैतिक

    प्रदेश की भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू-प्रतिभा सिंह

    By Himachal VartaJuly 31, 2022
    Facebook WhatsApp

    राजगढ़  (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-  प्रदेश की भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी जिसके लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होना पड़ेगा । यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने शनिवार को राजगढ़ के प्रवास के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए दी । उन्होने कहा कि वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार ने लोगों को केवल मंहगाई और बेरोजगारी की सौगात दी है । जिसके चलते आज विशेषकर गरीब लोग दो जून की रोटी के लिए तरस रहे हैं । कहा कि रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़कर 11 सौ रूपये से अधिक हो चुके हैं । यहां तक कि मोदी सरकार ने आटा चावल सहित अन्य खाद्य पदार्थाें पर जीएसटी लगाकर गरीबों की थाली से रोटी छिन ली है । उन्होने कहा कि लोक निर्माण विभाग में मल्टी टास्क वर्करज की भर्ती में सरकार ने साक्षातकार के दौरान सिमेंट के बेग महिलाओं की पीठ पर उठवाएं गए जोकि बहुत ही शर्म की बात है ।
    उन्होने कहा कि वीरभद्र सिंह ने क्षेत्रवाद, जातिवाद की भावना को खत्म करके समूचे प्रदेश का एक समान किया गया था । उसी परिपाटी को कायम रखने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को एकजुट होना पड़ेगा । उन्होने कहा कि सिरमौर को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था और इसी परंपरा को आगामी विधानसभा के चुनाव में दोहराना है । उन्होने कहा कि  पार्टी में जीतने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवार को ही टिकट मिलेगा । उन्होने कहा कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो सबसे पहले कर्मचारियों की ओल्ड पैंशन बहाल की जाएगी ।
    प्रतिपक्ष नेता मुकेश अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर क्षेत्र में विफल हो चुकी है । उन्होने बताया कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर कर्मचारियों की ओल्ड पैशन बहाल की जाएगी । प्रदेश में कर्मचारियों के करीब 12 हजार करोड़ की देनदारियां देय है । उन्होने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार प्रदेश की पहली ऐसी सरकार है जिसने अपने कार्यकाल के दौरान 40 हजार करोड़ का कर्ज लिया है जबकि प्रदेश में अब तक रहे सभी मुख्यमंत्रियों ने केवल 45 हजार करोड़ का ऋण लिया है । मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर की सरकार में केवल नौकरियां बिकी है जोकि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है ।
    इस मौके पर रेणुका के विधायक एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार ने दो टुक शब्दों में कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने सिरमौर को बहुत कुछ दिया है और आज समय आ गया कि लोगों को भी कांग्रेस पार्टी को सशक्त करने के लिए अपना सहयोग देना पड़ेगा । उन्होने कहा कि एक समय था कि जब सिरमौर की पांचो सीटें कांग्रेस के झोली में जाती थी जोकि वर्तमान में सिमट कर केवल दो रह चुकी है ।
    पच्छाद के पूर्व विधायक जीआर मुसाफिर ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में विकास ठप्प हो गए है । लोग मंहगाई से बहुत त्रस्त हैं । इससे पहले पच्छाद कांग्रेस मंडल अध्यक्ष बेली राम शर्मा ने अपने संबोधन में जीआर मुसाफिर को पुनः पच्छाद से कांग्रेस का टिकट दिलवाने की पुरजोर वकालत की गई । वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता संजीव शर्मा ने मंच का सफल संचालन किया गया और शेरोशायरी करके समा बांधा।
    इस मौके पर पच्छाद कांग्रेस के राजकुमार ठाकुर, परीक्षा चैहान, दिनेश आर्य, विवेक शर्मा, संजीव शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.