राजगढ़(हिमाचल वार्ता न्यूज) : – एसडीएम राजगढ़ कपिल तोमर की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त, 2022 की तैयारियों को लेकर आज उप मण्डलाधिकारी कार्यालय राजगढ़ के सभागर में बैठक का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह राजगढ़ के नेहरू मैदान में मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा 11 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा और परेड का निरीक्षण करने के उपरांत पुलिस, एन.सी.सी तथा एन.एस.एस. की टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों एवं राजकीय डिग्री काॅलेज के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होेंने बताया कि कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए स्वतं़ता दिवस समारोह मनाया जाएगा।
बैठक में एस0एच0ओ0 रोशन लाल धौटा, कनिष्ट अभियंता नगर पंचायत मोहन लाल सहित काॅलेज व स्कूलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Breakng
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
- उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
- 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
- आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
- 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
Tuesday, June 2
