परवाणू ( हिमाचल वार्ता न्यूज) कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर तीन ट्रकों के लेदर गर्म होने से स्टेयरिंग जाम हो गए। इसके चलते ट्रक एक दूसरे से टकरा गए। जबकि एक ट्रक बस से टकराकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में बस में सवार एक महिला को हल्की चोटें आई हैं। जिसे तुरंत ईएसआई अस्पताल परवाणू ले जाया गया। जहां पर महिला का उपचार जारी है। हादसे के बाद टीटीआर में करीब तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। वहीं सूचना के बाद परवाणू पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी परवाणू दयाराम ठाकुर ने बताया कि ट्रक के ब्रेक फेल होने के बाद हादसा हुआ है। पुलिस टीम मौके पर है। यातायात सुचारू किया गया है। बस में एक सवारी को चोटें आई है। जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। अन्य सवारियां सुरक्षित है। जिन्हें दूसरी बस में गंतव्य की ओर भेज दिया गया है।
Breakng
- वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
- स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
- हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
- अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
- किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
- मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
Sunday, June 28
