Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मात्तर पंचायत में सड़कों और पेयजल सुविधा पर खर्च होंगे 34 करोड़ रुपए – डाॅ बिंदल
    सिरमौर

    मात्तर पंचायत में सड़कों और पेयजल सुविधा पर खर्च होंगे 34 करोड़ रुपए – डाॅ बिंदल

    By Himachal VartaAugust 3, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़) जिला सिरमौर की तहसील नाहन की मात्तर पंचायत में सड़कों और पेयजल सुविधा पर 34 करोड़ रुपए खर्च होंगे जिसके लिए प्रदेश सरकार से राशि प्राप्त हो चुकी है।
    यह जानकारी विधायक नाहन डाॅ राजीव बिंदल ने आज यहां आदि बद्री बांध परियोजना से प्रभावित 21 भूस्वामियों को मुआवजा राशि बांटने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान दी। प्रभावित भूस्वामियों को 22 लाख रुपए प्रति बिघा के हिसाब से लगभग 3 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि वितरित की गई।
    उन्होंने बताया कि मात्तर पंचायत का अतयंत पिछडा क्षेत्र मातर भेडों के नाम से जाना जाता है जहां आदि बद्री बांध बनाकर सरस्वति नदि के प्रवाह को पुर्नजिवित करने का प्रयास राष्ट्रीय स्तर से चला हुआ है। इस कडी में लगभग 260 करोड़ रुपए की लागत से बांध का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए धन राशि हरियाणा सरकार द्वारा वहन की जा रही है और हिमाचल प्रदेश का विद्युत विभाग इसका निर्माण करेगा।
    डाॅ बिंदल ने कहा कि बांध बनने से क्षेत्र में पर्यटकों का आवागमन होगा, कृषि भूमि उपजाउ होगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने बताया कि बांध बनने के बाद यहां मछली पालन का कार्य भी होगा जिसके लिए सरकार ने अलग से प्रावधान किया हुआ है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार की प्राथमिकता है की इस बांध परियोजना से किसी का भी नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की भूमि इस बांध के लिए अधिग्रहित की गई है उनको सरकार द्वारा सबसे पहले मुआवजा राशि वितरित करने का कार्य किया गया है। उन्होंने आशा है की मुआवजा राशि प्राप्त करने वाले व्यक्ति इस राशि का सदुपयोग मकान बनाने या उपजाऊ भूमि खरीदने के लिए करेंगे जो उनकी समृद्धि के द्वार खोलेगी।
    मुआवजा राशि प्राप्त करने वाले 21 सदस्यों में शामिल हैं मात्तर पंचायत से दीप सिंह, लाल सिंह, यशपाल सिंह, ओमी देवी, छोटो देवी, चेत राम, धनवीर, बाबु राम, संजु राम, गुर देवी, कुरमाला, काका राम, कांशी राम, रूप सिंह, गुरनाम सिंह, तेजपाल, बिल्लो, कुसुम देवी, प्रोमिला देवी, निर्मला देवी और काकी।
    इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव, जिला राजस्व अधिकारी नारायण चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्ति तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.