Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला प्रशासन ने नाहन बस स्टैंड में बनी बहुमंजिला पार्किंग की शुल्क दरें घटाई
    सिरमौर

    जिला प्रशासन ने नाहन बस स्टैंड में बनी बहुमंजिला पार्किंग की शुल्क दरें घटाई

    By Himachal VartaAugust 4, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचलवार्ता न्यूज)जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में यातायात जाम से छुटकारा दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने नाहन बस स्टैंड में बनी बहुमंजिला पार्किंग की शुल्क दरें कम करने के निर्देश आज जारी कर दिए हैं। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज यहां आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
    उन्होंने बताया कि 0 से 4 घंटे तक के लिए 20 रुपए, 4 से लेकर 8 घंटे तक 40 रुपए, 8 से 12 घंटे तक 50 रुपए और 12 से 24 घंटे तक 75 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया। इसके अतिरिक्त, मासिक शुल्क जीएसटी के साथ 1180 रुपए रखा गया है।
    उपायुक्त सिरमौर ने बताया कि जिला के विभिन्न क्षेत्रों से डाॅ यशवंत सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल आने वाले लोगों को अब नाहन बस स्टैंड पर बनी बहुमंजिला पार्किंग से मेडिकल कॉलेज तक के लिए अतिरिक्त गाड़ियों की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी जिसके लिए उन्होंने एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक को इस रूट पर अतिरिक्त गाड़ी चलाने के निर्देश जारी किए।
    उपायुक्त सिरमौर ने उपमंडल दण्डाधिकारी नाहन की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करते हुए नाहन शहर में सड़क किनारे पार्किंग चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि कमेटी जल्द ही नाहन शहर की सड़क किनारे पार्किंग को चिन्हित कर देगी जिसके बाद चिन्हित पार्किंग के अतिरिक्त स्थानों पर गाड़ी पार्क करने पर चालान काटा जाएगा। उन्होंने पुलिस विभाग को शहर की सड़कों व गलियों में गाड़ी पार्क करने वाले लोगों का बड़े स्तर पर चालान करने के निर्देश दिए।
    उपायुक्त सिरमौर ने बताया कि इस बहुमंजिला पार्किंग में 300 से अधिक वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है। उन्होंने नाहन शहर वासियों से अपील करते हुए कहा है कि शहर के माल रोड, गुन्नू घाट, वाल्मीकि नगर, हाथी का कब्र, अस्पताल राउंड व नया बाजार सहित जेबीटी स्कूल, कच्चा टैंक क्षेत्र के लोग इस बहुमंजिला पार्किंग में ही अपनी गाड़ी पार्क करें ताकि शहर में जाम की समस्या को खत्म किया जा सके।
    बैठक में उपमंडल दण्डाधिकारी नाहन रजनेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक बबीता राणा, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी नाहन संजीव बीस्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.