नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- हिमाचल निर्माता डाॅ0 वाईएस परमार की 116वी जंयती के अवसर पर वीरवार को यशवंतनगर (गिरिपुल ) में उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की गई । गौर रहे कि यशवंतनगर को गिरिपार क्षेत्र के प्रवेश द्वार माना जाता है जहां पर डाॅ0 परमार की स्मृति में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है । इस मौके पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा डाॅ0 परमार की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करके उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । जिसमें जिला परिषद सदस्य सतीश ठाकुर, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, स्थानीय प्रधान विद्यानंद शर्मा, उप प्रधान विक्रम, वयोवृद्ध पहाड़ी कवि हेतराम पहाड़िया, करगानू के वरिष्ठ नागरिक कपूर सिंह और देवीराम, संजय अत्री, सुरेश सूद, दिनेश मेहता सहित व्यापार मंडल पदाधिकारियों सहित असंख्य लोगों ने डाॅ0 परमार को पुष्पांजलि अर्पित की । गौर रहे कि करीब 50 वर्ष पूर्व गिरि नदी पर डाॅ0 परमार द्वारा पुल का लोकापर्ण किया गया था और इस स्थल का नामकरण भी हिमाचल निर्माता के नाम पर यशवंतनगर किया गया था । तीन जिलों का केंद्र बिदूं यशवंतनगर को अतीत में गिरिपुल के नाम से जाना जाता था । स्थानीय पंचायत द्वारा इस मौके पर लडडू भी वितरित किए गए ।
Breakng
- राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
- 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
- शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
- द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
- कैम्पस इंटरव्यू
Sunday, June 7
