Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»यशवंतनगर में डाॅ0 परमार की प्रतिमा पर असंख्य लोगांे ने चढ़ाए पुष्प
    सिरमौर

    यशवंतनगर में डाॅ0 परमार की प्रतिमा पर असंख्य लोगांे ने चढ़ाए पुष्प

    By Himachal VartaAugust 4, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-  हिमाचल निर्माता डाॅ0 वाईएस परमार की 116वी जंयती के अवसर पर वीरवार को यशवंतनगर (गिरिपुल ) में उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की गई । गौर रहे कि यशवंतनगर को गिरिपार क्षेत्र के प्रवेश द्वार माना जाता है जहां पर  डाॅ0 परमार की स्मृति में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है । इस मौके पर  क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा डाॅ0 परमार की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करके उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । जिसमें  जिला परिषद सदस्य सतीश ठाकुर, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, स्थानीय प्रधान विद्यानंद शर्मा, उप प्रधान विक्रम, वयोवृद्ध पहाड़ी कवि हेतराम पहाड़िया, करगानू के वरिष्ठ नागरिक कपूर सिंह और  देवीराम, संजय अत्री, सुरेश सूद, दिनेश मेहता सहित व्यापार मंडल पदाधिकारियों सहित असंख्य लोगों ने डाॅ0 परमार को पुष्पांजलि अर्पित की । गौर रहे कि करीब 50 वर्ष पूर्व गिरि नदी पर डाॅ0 परमार द्वारा पुल का लोकापर्ण किया गया था और इस स्थल का नामकरण भी हिमाचल निर्माता  के नाम पर यशवंतनगर किया गया था । तीन जिलों का केंद्र बिदूं यशवंतनगर को अतीत में गिरिपुल के नाम से जाना जाता था ।  स्थानीय पंचायत  द्वारा  इस मौके पर लडडू  भी वितरित किए गए ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.