मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर वाहन चालकों की लापरवाही उनकी जान पर भारी पड़ रही है। ताजा घटनाक्रम में मंडी जिला के चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 पर धनोटू के समीप हुए सड़क हादसे में दो परिवारों के इकलौते चिराग बुझ गए हैं। इससे परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे- 21 पर घनोटू गैस एजेंसी के समीप देर रात करीब 3 बजे जीप और बुलेट पर सवार दो युवकों की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बुलेट पर सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि जीप और बुलेट के परखच्चे उड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही धनोटू पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर भेज दिया है। जहां शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मृतकों की पहचान 23 वर्षीय साहिल धीमान पुत्र सुरेंद्र धीमान निवासी बीबीएमबी कॉलोनी व 23 वर्षीय जतिन शर्मा पुत्र दिलीप शर्मा निवासी हंडेटी सुंदरनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक युवक परिवार के इकलौते चिराग थे।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
