Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह के स्वागत में गुटबाजी, मंच पर एक दिखे टिकटार्थी।
    सिरमौर

    कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह के स्वागत में गुटबाजी, मंच पर एक दिखे टिकटार्थी।

    By Himachal VartaAugust 6, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( एसपी जैरथ)विधानसभा क्षेत्र पांवटा साहिब में कांग्रेस की रोजगार संघर्ष यात्रा में गुटबाजी खुलकर नजर आई। जहां एक और पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग और पीसीसी सचिव अवनीत सिंह लांबा ने विधानसभा क्षेत्र की सीमा राजबन में अपने समर्थकों के साथ विधायक और युवा नेता विक्रमादित्य सिंह का जोरदार स्वागत किया।

    प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह रतन ने मुस्लिम नेता शमशेर अली काशमी, ओबीसी नेता जगदीश चौधरी और समर्थकों सहित कार्यक्रम स्थल से एक किमी पहले शमशेरपुर में स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान दो दिग्गज नेताओं के समर्थकों में हल्की नोक झोंक भी हो गई।

    विधायक विक्रमादित्य सिंह के व्यक्तिगत आमंत्रण पर डीसीसी महासचिव हरप्रीत रतन अपने साथियों और समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे तो खुद पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने उनको साथियों के साथ मंच पर आमंत्रित किया।

    इस मौके और युवाओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनाने के लिए युवाओं की भागीदारी बहुत जरूरी है तथा प्रदेश में युवा प्रताड़ित है‌। इसलिए प्रदेश में रोजगार संघर्ष यात्रा शुरू की गई है।

    उन्होंने कहा कि किसान बागवान सड़कों पर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हर मंच पर बोलते ही की इस बार रिवाज बदलेगा। उन्होंने कहा की जब 6 बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह भी सरकार रीपीट नहीं कर सके तो जयराम ठाकुर कैसे कर पायेंगे।

    उन्होंने कहा कि अगर कार्यकर्ता मन में ठान लें की प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनानी है तो कोई भी ताकत सरकार बनाने से नहीं रोक सकतें हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार संघर्ष यात्रा निकालने का फायदा तभी है जब हम मिलजुलकर पांवटा साहिब से कांग्रेस का विधायक जीतकर भेजेंगे इस लिए अपने लक्ष्य से भटकना नहीं है।

    पांवटा साहिब के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि पांवटा साहिब से ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी है लेकिन प्रदेश में सबसे अधिक बिजली के कट पांवटा साहिब में लगते हैं। उन्होंने कहा की भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समय के काम का श्रेय ले रहे हैं।

    उन्होंने कहा की पांवटा साहिब के बातानदी के लिए तटीयकरण के लिए 250 करोड़ रूपए आये है इस काम में भी भाजपा बंदरबांट कर रहे हैं। किरनेश जंग ने कहा की पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में जनता भाजपा से परेशान हैं तथा आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देंगी।

    प्रदेश कांग्रेस सचिव अवनीत सिंह लांबा ने इस मौके पर कहा कि जनता भाजपा के राज में पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। आने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस एकजुटता के साथ भाजपा को शिकस्त देकर कांग्रेस और विक्रमादित्य सिंह के हाथ मजबूत करेगी।

    वहीं इस दौरान कांग्रेस नेता और प्रदेश अल्प संख्यक विभाग के उपाध्यक्ष हरप्रीत रतन अपने संबोधन में स्थानीय नेताओं पर तंज कसने से नही चुके। उन्होंने  विधायक विक्रमादित्य सिंह को संबोधित करते हुए कहा कि हमें पार्टी के कार्यक्रमों का निमंत्रण न देकर कार्यक्रमों से दूर रखा जा रहा है।

    बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करते हुए पांवटा साहिब मेन बाजार से पीडब्ल्यूडी रैस्ट हाऊस तक रैली निकाली। इस मौके पर पांवटा साहिब विधानसभा के प्रभारी दलीप चौहान, मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, संतराम चौहान, अवतार सिंह तारी, परविंदर सिंह बिट्टू, इकबाल सिंह, शमशेर काशमी, जगदीश चौधरी, विशाल वालिया, प्रदीप चौहान, मोहब्बत अली, प्रेमपाल ठाकुर आदि मौजूद थे

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.