Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»मंडी 11 घंटे के बाद बहाल हुआ चंडीगढ़-मनाली एनएच सड़क मार्ग
    मंडी

    मंडी 11 घंटे के बाद बहाल हुआ चंडीगढ़-मनाली एनएच सड़क मार्ग

    By Himachal VartaAugust 6, 2022
    Facebook WhatsApp
    मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्‍खलन होने से शनिवार को भी आवाजाही ठप हो गई है। मंडी जिला के 7 व 9 मील के पास दोनों स्थानों पर पहाड़ दरकने से भारी मलबा मार्ग पर आ गया है। इस कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। यहां रुक रुककर लगातार भूस्‍खलन हो रहा है। शुक्रवार को भी मार्ग 12 घंटे बंद रहा था। कुल्लू मनाली को जोड़ने वाला वैकल्पिक मार्ग मंडी कटौला बजौरा टिहरी के पास बाधित है।
    मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सात मील में शुक्रवार को भी चट्टानें गिरी थीं, इससे राजमार्ग बाधित हो गया और दोनों तरफ हजारों वाहन फंस गए। करीब 10 किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। लग्जरी बसें दिल्ली व मनाली नहीं जा पाईं और सैकड़ों यात्री जगह-जगह फंस गए। सात मील में पहाड़ की कटिंग के कारण मलबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया।
    सात मील में वीरवार रात कई घंटे यातायात बाधित रहा। छोटे वाहनों की आवाजाही ही हुई। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे पहाड़ से चट्टानें मार्ग पर गिर गईं। इससे मार्ग बाधित हो गया। मलबा हटाने के लिए दिनभर मशीनें लगी रहीं। तेज वर्षा मलबा हटाने में बाधक बनी। पहाड़ से मलबा बार-बार दरकता रहा। संभावित खतरे को देख प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी।फल, सब्जी व अन्य आवश्यक वस्तुओं से भरे वाहन डडौर-गोहर होकर पंडोह या फिर मंडी कमांद बजौरा मार्ग होकर कुल्लू भेजे गए। दोनों मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। अब शनिवार को भी सुबह ही मार्ग पर आवाजाही ठप हो गई है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.