Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन के ऐतिहासिक सुरेंद्र क्लब में अज्ञात चोरों ने कीमती सामान चुराया
    सिरमौर

    नाहन के ऐतिहासिक सुरेंद्र क्लब में अज्ञात चोरों ने कीमती सामान चुराया

    By Himachal VartaAugust 7, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज)( एस पी जैरथ)

    नाहन के 1887 ई. में स्थापित ऐतिहासिक सुरेंद्र क्लब में अज्ञात चोरों के द्वारा कीमती सामान चुरा लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर प्रशासन के द्वारा 15 अगस्त हेतु सुरेंद्र क्लब को चाक-चौबंद किए जाने के लिए आदेश दिए गए थे। जिस ठेकेदार को क्लब का कार्य दिया गया था वह जब अपनी लेबर के साथ ताला खोलकर अंदर गया तो अंदर के हालात देखकर उसके होश उड़ गए। ठेकेदार के द्वारा क्लब में हुई तोड़फोड़ आदि की बाबत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया।

    यही नहीं इस घटना की बाबत क्लब के अध्यक्ष उपायुक्त सिरमौर को भी सूचित किया गया। वही लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर भी मौके पर पहुंचे। क्लब के एग्जीक्यूटिव मेंबर जब क्लब में पहुंचे तो वह भी देखकर हैरान हो गए। हालांकि इस क्लब में पहले भी चोरी हो चुकी है। मगर आज जब क्लब के अंदर जायजा लिया गया तो वहां रखा एंटीक फर्नीचर तथा अन्य कीमती सामान पूरी तरह से तोड़ दिया गया। अज्ञात चोरों के द्वारा टॉयलेट व रसोई घर से सेनेटरी का सारा सामान भी चोरी कर लिया गया।

    अलमारियों में रखे गए क्लब के हिसाब-किताब सहित अन्य दस्तावेज भी कचरे में पड़े हुए नजर आए। बता दें कि इस क्लब का निर्माण महाराजा सुरेंद्र प्रकाश के द्वारा किया गया था। शहर का यह इकलौता ऐसा क्लब है जो प्रशासन के अंडर आता है। लॉकडाउन के चलते इस क्लब को तमाम गतिविधियों के लिए बंद कर दिया गया था। क्लब के अध्यक्ष डेप्युटी कमिश्नर होते हैं जबकि एग्जीक्यूटिव सचिव जिला के पुलिस प्रमुख होते हैं। इसके अलावा क्लब के एग्जीक्यूटिव सदस्य रहते हैं। क्लब के एजुकेटेड सदस्य संजय गोयल का कहना है कि चोरों के द्वारा 42 इंच की एलईडी सहित बहुत कीमती बिकने वाला सामान चोरी किया गया है।

    क्लब में रियासत काल में रखे गए बिलियर्ड टेबल को भी नुक्सान पहुंचाया गया है। बता दे कि आजादी से पहले इस क्लब में बड़े-बड़े अंग्रेज अधिकारी मनोरंजन आदि के लिए आया करते थे। बाहर से आने वाले मेहमानों की मेहमान नवाजी सिरमौर रियासत के द्वारा की जाती थी। क्लब के लोन में अंग्रेज अधिकारियों के साथ कॉफी आदि पीना उस समय बड़ा गर्व की बात मानी जाती थी। लॉक डाउन के बाद से इस क्लब की हालत काफी जीर्ण शीर्ण हो चुकी है।

    उधर उपायुक्त जिला सिरमौर आरके गौतम ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि चोरी की बाबत पुलिस में सूचना दी जाएगी। उन्होंने कहा कि क्लब के जीर्णोद्धार हेतु बजट स्वीकृत किया गया है जल्द ही इसका जीर्णोद्धार किया जाएगा। वही, एसडीओ लोक निर्माण विभाग दलवीर राणा ने कहा कि प्रशासन के द्वारा 15 अगस्त हेतु क्लब की हालत को ठीक करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि क्लब में हुई टूट-फूट और गायब समान की बाबत आला अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.