नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- कोरोना का खौफ अभी थमा भी नहीं था कि सिरमौर में एक और मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के गोरखू वाला निवासी 40 वर्षीय केदार सिंह की कोरोना से मौत हो गई है। यह मौत नाहन के मेडिकल कॉलेज में आज सुबह 5:00 बजे के आसपास हुई बताई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केदार सिंह पिछले करीब 15 दिनों से नाहन के मेडिकल कॉलेज में एडमिट था।हालांकि चिकित्सकों के द्वारा केदार सिंह का इलाज बखूबी किया गया। मगर रात से अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद सुबह 5:00 बजे उसकी मौत हो गई।
केदार सिंह की मृत्यु का कारण कोरोना बना है जिसकी पुष्टि मेडिकल विभाग के द्वारा की गई है।
