Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कोरोना के बाद अब लंपी त्वचा रोग ने बढ़ाई चिंता,पशु से इंसानों में भी यह रोग फैलने का खतरा
    सिरमौर

    कोरोना के बाद अब लंपी त्वचा रोग ने बढ़ाई चिंता,पशु से इंसानों में भी यह रोग फैलने का खतरा

    By Himachal VartaAugust 9, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- कोरोना  के बाद अब लंपी त्वचा रोग ने चिंताएं बढ़ा दी है। सिरमौर जिला में मवेशियों में तेजी से ही लंपी त्वचा रोग फैला रहा है लगातार फैलता संक्रमण इसलिए भी चिंता बढ़ा रहा है क्योंकि पशुओं से इस रोग के इंसानों में भी आने की संभावना है लिहाजा बढ़ते मामलों को लेकर अब पशुपालन विभाग भी पूरी तरह अलर्ट है।

    सिरमौर जिला में अभी तक 300 से अधिक मवेशियों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है और 30 मवेशियों की मौत भी हुई है जिला में लगातार पशु संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं और कुछ इलाके ऐसे हैं जहां तेजी से पशु संक्रमित हो रहे है।

    जिला उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ नीरू शबनम ने बताया कि पशुओं की जांच कर रही टीमों और पशुपालक को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है क्योंकि यह संक्रमण इंसानों में भी फैल सकता है साथ ही जो पशु संक्रमित है उन्हें स्वास्थ्य पशुओं से दूर रखने की सलाह दी गई।

    जिला में सबसे पहले नैना टिक्कर  क्षेत्र में इस रोग का मामला सामने आया था जिसके बाद कालाअंब, मोगिनंद, सैनवाला,आमवाला,बर्मा पापड़ी क्षेत्र में लगातार मामले सामने आ रहे है। जिन इलाकों में यह मामले सामने आ रहे हैं वहां पर रिंग वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी है और अभी तक 8 हजार पशुओं का वैक्सीनेशन किया जा चुका है ।

    उन्होंने कहा कि विभाग को 20 हजार डोज वैक्सीनेशन की अतिरिक्त डिमांड सिरमौर जिला से भेजी गई है। पशुपालन विभाग द्वारा पशु उपचार के लिए अलग और वेक्सिनेशन के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।

    विभागीय अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश के सीमांत क्षेत्र काला अंब में यह संक्रमण घुमंतू गुर्जरों के पशुओं के जरिए पहुंच रहा है और उनके उपचार में भी विभाग को दिक्कतें आ रही है क्योंकि यह एक जगह पर नहीं टिकते और इनके पशु स्थान से दूसरे स्थान पर चले रहते है अकेले कालाअम्ब क्षेत्र में पशुपालन विभाग द्वारा आठ टीमें बनाई गई
    ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.