Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आगामी 07 से 09 सितंबर तक सराहां में आयोजित होगा वामन द्वादशी मेला- रीना कश्यप
    सिरमौर

    आगामी 07 से 09 सितंबर तक सराहां में आयोजित होगा वामन द्वादशी मेला- रीना कश्यप

    By Himachal VartaAugust 9, 2022
    Facebook WhatsApp

    सराहां (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- सिरमौर जिला का पारंपरिक एवं प्रसिद्ध राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला आगामी 07 से 09 सितंबर 2022 तक सराहां में बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा।
    यह जानकारी विधायक पच्छाद रीना कश्यप ने आज एसडीएम कार्यालय सराहां के सभागार में मेले की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।  उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ 07 सितंबर को वामन भगवान की पारंपरिक पूजा अर्चना से होगा। इसके उपरांत वामन देव की शोभा यात्रा मंदिर से नए बस स्टैंड तक निकाली जाएगी। इस यात्रा में डोलांजी मठ की झांकियां व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां के एनसीसी/स्काउट, होमगार्ड बैंड तथा स्थानीय लोग एवं कलाकार भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि मेले की तीनों संध्याओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केन्द्र होंगे, जिसके लिए प्रदेश के बाहर से भी कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। मेले के दूसरे दिन विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश व देश के अन्य राज्यों के पहलवान भाग लेंगे। मेले के अंतिम दिन महिला कुश्ती का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय एवं प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों से मेले के सफल आयोजन के लिए अपना सहयोग देने का आग्रह किया।
    एसडीएम पच्छाद डॉ0 संजीव कुमार धीमान ने बैठक की कार्यवाही का संचालन करते हुए बताया कि मेले को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए बैठक में विभिन्न उप समितियों का गठन कर दिया गया है, जिसमें धार्मिक आयोजन उप समिति, वित्त एवं लेखा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्मारिका, स्वागत व प्लॉट आवंटन इत्यादि समितियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं के अलावा रस्साकस्सी, म्यूजिकल चेयर सहित अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी और विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। उन्होंने सभी सदस्यों, पंचायतों के प्रधानों व स्थानीय लोगों से मेले को सफल बनाने में अपना रचनात्मक सहयोग देने का आग्रह किया।
    इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, बीडीसी अध्यक्ष पच्छाद सुरेंद्र नेहरू, तहसीलदार विपिन वर्मा, वामन देवता समिति के सदस्य, व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि, विभिन्न पंचायतों के प्रधान, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.