Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन मेडिकल कॉलेज निर्माण कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड हड़ताल पर
    सिरमौर

    नाहन मेडिकल कॉलेज निर्माण कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड हड़ताल पर

    By Himachal VartaAugust 10, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज):-डॉ यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज के भवन का निर्माण कर रही शापूरजी पालोनजी कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड वेतन न मिलने के चलते हड़ताल पर आ गए हैं। शापूरजी कंपनी के द्वारा सिक्योरिटी का कार्य प्रिंस सिक्योरिटी एजेंसी को दिया गया है। हड़ताल पर बैठे संजय कुमार, रितिक ठाकुर, गौरव, अमनदीप, कुलदीप तारीख, मनप्रीत राजा तथा प्रेमपाल का आरोप है कि उनकी मासिक पगार को लेकर भुगतान समय पर नहीं किया जाता है। इन लोगों का कहना है कि वह 12-12 घंटे की कड़ी मशक्कत वाली ड्यूटी देते हैं। बावजूद इसके उनका वेतन सही समय पर नहीं दिया जाता है।

    वही प्रिंस सिक्योरिटी एजेंसी का कहना है कि कंपनी के द्वारा सिक्योरिटी गार्ड का पैसा वक्त पर मंजूर नहीं किया जाता है। जिसके चलते सिक्योरिटी गार्ड को सही समय पर पैसे का भुगतान नहीं हो पाता है। बता दें कि वेतन ना मिलने से हड़ताल पर बैठे सिक्योरिटी गार्ड्स के द्वारा निर्माण साइट पर मजदूरों को जाने से भी रोक दिया गया है। इस तमाम घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट इंचार्ज मुकेश सैनी ने कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी गार्ड्स का पैसा आज ही दे दिया जाएगा। मगर उन्होंने देरी के पीछे बड़ी वजह भी बताई है।

    प्रोजेक्ट इंचार्ज का कहना है कि जिस जगह पर सिक्योरिटी गार्ड्स को लगाया गया है वहां से कई बार सामान चोरी हो चुका है। जिसके बारे में सिक्योरिटी एजेंसी को अवगत भी कराया गया है। सिक्योरिटी इसीलिए रखी जाती है ताकि निर्माण साइट से कोई भी सामान चोरी ना हो सके। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके क्योंकि कल रक्षाबंधन का पर्व है लिहाजा सिक्योरिटी गार्ड की पेमेंट करवा दी जाएगी। बड़ा सवाल तो यह भी उठता है कि यदि कंपनी निर्माण साइट से कोई वस्तु चोरी हुई है तो उसकी चोरी की रपट कंपनी के द्वारा क्यों नहीं करवाई गई।

    वहीं दूसरा बड़ा सवाल यह भी खड़ा होता है किसी एक सिक्योरिटी गार्ड की कमी का खामियाजा अन्य ईमानदार सिक्योरिटी कर्मियों के सर नहीं मंढा जा सकता। वही सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर का कहना है कि सिक्योरिटी में लापरवाही बरतने वालों को नहीं रखा जाता है उन्हें लापरवाही के चलते बाहर का रास्ता दिखाया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा समय जो सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी दे रहे हैं ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं।

    वहीं, हड़ताल पर बैठे सिक्योरिटी गार्ड्स का कहना है कि यदि उनका मासिक वेतन का भुगतान आज नहीं किया गया तो वह कल सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन भी करेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.