नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़)उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के गठन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष पर ज़िला के पांवटा साहिब तथा नाहन विधानसभा क्षेत्रों में 20 अगस्त, 2022 को कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे जिसमें विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी हिस्सा लेंगे। उपायुक्त आज यहां उपायुक्त कार्यालय के सभागाार में इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियाँ लगाई जाएँगी जोकि प्रदेश की पिछले 75 वर्ष की विकास की गाथा का व्याख्यान करेगी। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल, अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव, सहायक आयुक्त घनश्याम दास शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Wednesday, September 2
