Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»खेल»राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 12 अगस्त से शिलाई में होगी शुरू
    खेल

    राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 12 अगस्त से शिलाई में होगी शुरू

    By Himachal VartaAugust 11, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज) ( एस पी जैरथ)हिमाचल प्रदेश  कबड्डी संघ की 48वीं राज्य स्तरीय जूनियर कब्ड्डी प्रतियोगिता 12 अगस्त से पांवटा साहिब में होने वाली है। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से 20 वर्ष तक के लड़कों व लड़कियों की टीमो का मुकाबला 12 व 13 अगस्त को होगा जबकि 32वें अंडर सिक्सटिन राज्य स्तरीय पुरुष व महिला कबड्डी की प्रतियोगिता 14 व 15 अगस्त को पांवटा साहिब में करवाई जाएगी। राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आई कबड्डी टीमों को कड़ी टक्कर देने के लिए सभी चयनित खिलाड़ी शिलाई में कड़ा अभ्यास कर रहे है, ताकि शिलाई क्षेत्र का नाम ऊंचा कर सके।

    बलबीर जस्टा, कपिल छींटा, विक्रम ठाकुर व सोहन सिंह पांटा ने बताया कि हिमाचल कबड्डी संघ द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता इस वर्ष जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में आयोजित की जा रही है, सिरमौर जिला कबड्डी कमेटी द्वारा जिला भर में 28 जुलाई को ट्रायल लिया गया था, जिसमें अंडर-20 व अंडर-16 के लिए महिला व पुरुष  कबड्डी टीमों का चयन किया गया है, तथा सभी बच्चों को शिलाई में एक अगस्त से निःशुल्क अभ्यास करवाया जा रहा है।

    जिला कबड्डी संघ के महासचिव ग्यार सिंह नेगी ने बताया कि कबड्डी संघ द्वारा हरवर्ष प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता करवाई जाती है, जिसमें प्रदेश भर से 20 वर्ष तक के बच्चों को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका दिया जाता है तथा संगठन बच्चों की प्रतिभा को निखारने तथा खेल के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर दिया जाता है।

    उन्होंने बताया कि कुलदीप राणा वर्तमान में जिला सिरमौर कबड्डी संघ के अध्यक्ष है, हर वर्ष होने वाली कबड्डी की प्रतियोगिता क्षेत्र में बिल्कुल निःशुल्क करवाई जाती है, हालांकि कुछ शुल्क सरकार की तरफ से दिया जाता है , लैकिन इस शुल्क से बच्चों की डाइट तक पूरी नहीं हो पाती।

    उन्होंने बताया कि संगठन से सभी अधिकारी बिल्कुल निःशुल्क सेवाएं देते हैं, बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए सभी कोच रोजाना अकादमी पहुँच कर बच्चों को ट्रेनिंग दे है। यही नहीं बच्चों की किट व टूर्नामेंट आयोजन में होने वाले खर्च व्यवस्था  संगठन अपने स्तर पर करता है, ताकि क्षेत्र व प्रदेश में छुपी प्रतिभा आगे आ सके तथा विश्व भर में नाम ऊंचा कर सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.