Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»खजियार में आरजीवी का फिर गिरा डंपिंगयार्ड, हुआ लाखों का नुकसान
    सिरमौर

    खजियार में आरजीवी का फिर गिरा डंपिंगयार्ड, हुआ लाखों का नुकसान

    By Himachal VartaAugust 11, 2022
    Facebook WhatsApp
    पांवटा साहिब( हिमाचल वार्ता न्यूज) राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पहले से सवालों के घेरे में रही है। मौका पर कार्य कर रही कंपनियों की मनमर्जी सरकार की फजियत करती नजर आ रही है। क्षेत्रीय लोग परिशानियो के साथ डर के साए में जीने को मजबूर है। लेकिन यहां भ्रष्टतंत्र में लिप्त राजमार्ग प्राधिकरण सहित स्थानीय प्रशानिक अम्ला कुंभकरणी नीद नजर आ रहा है।
    मामला राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर फेस टू का कार्य कर रही आरजीवी कम्पनी का सामने आया है। जिनके डम्पिंगयार्ड पिछली बरसात में लोगों की घासनियों, कुल, सिंचाई टैंक सहित उपजाऊ भूमि पर भारी तबाही मचाकर गए है। इस बरसात फिर से यही डंपिंगयार्ड लोगों को लाखो रुपए का नुकसान पहुंचा गए है। डंपिंगयार्ड के नीचे लगी निजी चुना फैक्ट्रियों में जहां डंपिंगयार्ड का मलबा घुस गया है।
    वही क्षेत्रीय लोगों की सैकड़ों बीघा भूमि मलबे के कटाव से पागल नाले की भेंट चढ़ रही है। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर खजियार के समीप घटिया सामग्री से बना आरजीवी कम्पनी का डंपिंगयार्ड देर रात हुई बारिश में धराशाही होकर  बरसाती नाले के बहाव से जहां लोगों को लाखों रुपए का नुकसान कर गया है। वहीं चुका फेक्ट्री के अंदर मलबा घुस गया है। और चुना कम्पनी को भी भारी नुकसान पहुंचा गया है।
    इससे पहले पिछली बरसात में ईसी डंपिंगयार्ड ने भारी तबाई मचाई थी। और इसबार फिर से डंपिंगयार्ड के मलबे ने लोगों को लाखो रुपए का नुकसान पहुंचाया है। हालांकि पिछली बरसात में डंपिंगयार्ड गिरने से राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विवेक पांचाल, एसडीएम पावटा साहिब, विवेक महाजन, राजमार्ग प्राधिकरण की टीम में अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता सहित टेक्निकल बिंग के दर्जनों सदस्य मौका पर पहुंचे थे। और राजमार्ग प्राधिकरण की पूरी इंजियानियरिंग लगाकर फिर से डंपिंगयार्ड पर मलबे का वजन यह कहकर डाला गया की आरजीवी कम्पनी अब कोई लापरवाही नहीं करेगी, और अच्छी क्वालिटी की वायरक्रेट लगाकर डंपिंगयार्ड की सुरक्षा दीवारे लगाएगी। लेकिन खजियार खड्ड में बने डंपिंगयार्ड ने सभी अधिकारियों के दावों की जहां पोल खोल दी है। वही यह भी स्पष्ट कर दिया कि प्रदेश सरकार के लिए बनाए जा रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 707 का सम्पूर्ण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.