Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बार एसोसिएशन पांवटा साहिब के समर्थन में आया व्यवस्था परिवर्तन मंच
    सिरमौर

    बार एसोसिएशन पांवटा साहिब के समर्थन में आया व्यवस्था परिवर्तन मंच

    By Himachal VartaAugust 11, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन(हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ)अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे बार एसोसिएशन पांवटा साहिब के समस्त अधिवक्ताओं को पांवटा साहिब व्यवस्था परिवर्तन मंच ने संयोजक सुनील चौधरी की अध्यक्षता में समर्थन पत्र सौंप कर अपना पूर्ण सहयोग देने की घोषणा की। जिसके लिए वार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा सहित सभी अधिवक्ताओं ने मंच का आभार व्यक्त किया।
    मंच के संयोजक सुनील चौधरी ने कहा की कई वर्षों से लंबित पड़ी इस मांग के लिए मजबूरन अधिवक्ता संघ को अनिश्चितकालीन धरने पर जाना पड़ा है, जोकि जोकि सरकार के लिए चुनावी वर्ष में अच्छे संकेत नहीं है। मंच के सदस्य व विश्व हिंदू परिषद प्रखंड कार्याध्यक्ष सुशील तोमर ने कहा की सरकार को शीघ्र ही अधिवक्ता संघ की इस बात को स्वीकार कर लेना चाहिए अन्यथा मजबूरन मंच को भी धरने को अपना स्थाई समर्थन देकर शामिल होना पड़ेगा। 
    किसान नेता व मंच सदस्य गुरिंदर सिंह गोपी ने कहा की अभी केवल 5 दिन के लिए सत्र न्यायालय पांवटा में संचालित होता है, जिससे कि ज्यादा राहत नहीं मिल पा रही है, जबकि अन्य दिनों में पांवटा सहित आसपास की  विधानसभाओं  के लोगों को नाहन सत्र न्यायालय में ही अपने कार्यों के लिए जाना पड़ता है। 
    मंच ने सरकार से आग्रह किया है कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सम्मान को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही इस मांग को स्वीकार करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय खोलने की घोषणा की जाए, अन्यथा मंच भी धरने में शामिल होकर सड़कों पर उतरेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन व सरकार की होगी। 
    इस मौके पर मंच के संयोजक सुनील चौधरी, विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष सुशील तोमर,मंच सदस्य व किसान नेता गुरिंदर सिंह गोपी, वरिष्ठ कार्यकर्ता गुलजार सिंह, धर्मपाल, गोपाल शर्मा, संदीप चौधरी, अनिल चौधरी, सतवीर सिंह, तरसेम सिंह, जागीर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.