Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सनौरा सब्जी मंडी में शौचालय नहीं होने से किसान परेशान
    सिरमौर

    सनौरा सब्जी मंडी में शौचालय नहीं होने से किसान परेशान

    By Himachal VartaAugust 12, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-  करगानू पंचायत के मुख्यालय  सनौरा सब्जी मंडी में सुलभ शौचालय न होने से किसानों को परेशानी पेश आ रही है  । बता दें कि यशवंतनगर के साथ लगते सनौरा गांव तीन जिलों का केंद्र बिंदू है जहां पर सिरमौर के अतिरिक्त सीमा पर लगते शिमला और सोलन जिला के किसान अपनी नकदी फसलों को बेचने आते हैं परंतु शौचालय न होने के कारण किसानों को खुले में शौच इत्यादि जाने को मजबूर होना पड़ता है । जिसमें विशेषकर महिलाओं को बहुत दिक्कत होती है । सीमा पर लगते सोलन जिला से आए किसान राकेश कुमार, शिमला जिला के नरेन्द्र ठाकुर और राजगढ़ क्षेत्र के निहाल सिंह ने बताया कि सनौरा में शौचालय न होने से लोगों को बहुत परेशानी पेश आ रही है जिस बारे  सरकार से मांग की है कि सनौरा में सुलभ शौचालय बनाया जाए ताकि यहां पर प्रतिदिन आने वाले  किसानों के अलावा  सैंकड़ों लोगों को कोई असुविधा न हो  ।
    गौर रहे कि कुछ आढ़तियों द्वारा लीज पर जमीन लेकर दस शैड निर्मित करके सब्जी मंडी खोली गई है परंतु सब्जी मंडी में किसानों के लिए शौचालय व विश्राम करने की कोई व्यवस्था नहीं है । फोकल पवांईट होने के कारण यहां से राजगढ़ व नेरीपुल, छैला, पुलवाहल, धामला इत्यादि के लिए प्रतिदिन सैंकड़ों छोटी बड़ी गाड़ियों का आना जाना लगा रहता है जिस कारण सनौरा में हमेशा भीड़ लगी रहती है । पंचायत द्वारा सब्जी मंडी से निकलने वाले कचरा के प्रबंधन के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है । जिस कारण सनौरा में हर समय गंदगी का आलम बना रहता है ।
    करगानू पंचायत के प्रधान विद्यानंद शर्मा  ने बताया कि शौचालय के लिए भूमि उपलब्ध न होने के कारण शौचालय निर्मित करने में समस्या पेश आ रही है । उन्होने बताया कि सब्जी मंडी में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए आढ़तियों को पंचायत द्वारा आग्रह किया गया है ।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.